फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Some. climbed. steep. slope. risks. cross. ravine.

Bageshwar News: किसी ने चढ़ी खड़ी चढ़ाई तो किसी ने जोखिम उठाकर किया गधेरा पार

Thu, 24 Jul 2025 12:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 24 Jul 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Some. climbed. steep. slope. risks. cross. ravine.
कपकोट के राप्रावि नरगड़ा मतदान केंद्र तक पहुंचने के लिए महिला कर्मी को गधेरा पार करते मतदान कर्
बागेश्वर/कपकोट। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न कराने के लिए कई मतदान पार्टियों की राह में मौसम और प्रकृति ने बाधाएं खड़ी कीं। कपकोट के कुछ बूथों पर जाने के लिए कार्मिकाें को जोखिम उठाना पड़ा। कई बूथों तक पहुंचने के लिए भूस्खलन के कारण बंद सड़कों के खुलने का घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के भयेड़ी मतदान केंद्र के लिए जा रही पोलिंग पार्टी अमसरकोट में भूस्खलन के चलते दो घंटे सड़क बंद होने से खड़ी रही। इस दौरान कई अन्य वाहन भी फंसे रहे। ढालन-खुनौली सड़क पर पेड़ गिरने से चार पोलिंग पार्टियाें को ले जा रही बस फंस गई। मतदान कार्मिकों को फायर टीम के जिला मुख्यालय से वहां पहुंचने तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

बागेश्वर-ताकुला एनएच पर दाणोंछीना के पास मलबे में ट्रक फंसने से आधे घंटे से अधिक समय तक यातायात बाधित रहा। कपकोट के कई बूथों पर जाने के लिए पोलिंग पार्टियों को चढ़ाई पार करनी पड़ी। नरगड़ा बूथ पर जाने के लिए जोखिम उठाकर गधेरा भी पार करना पड़ा। कुछ अन्य बूथों पर जाने के लिए भी मतदान कार्मिकों को मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन




मतदान केंद्राें को रवाना हुईं 413 पोलिंग पार्टियां
बागेश्वर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए 413 पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों को रवाना हुईं। जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष भटगांई और एसपी चंद्रशेखर आर घोडके ने बागेश्वर, कपकोट और गरुड़ में मतदान पार्टियों के सामग्री वितरण स्थल, प्रस्थान और वापसी स्थल, स्ट्रांग रूम आदि में व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
बागेश्वर विकासखंड से बूथों के लिए पंडित बीडी पांडेय परिसर से 190 पोलिंग पार्टियाें की रवानगी हुईं। गरुड़ से 122 और कपकोट से 101 पार्टियों को मतदान केंद्रों को भेजा गया। कपकोट से 48 पोलिंग पार्टियां मंगलवार को ही बूथों पर पहुंच चुकी हैं। डीएम भटगांई ने मतदान पार्टियों को बूथ पर ही रुकने, पारदर्शिता से चुनाव संपन्न कराने, आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। रिटर्निंग अफसरों से स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
उन्होंने राप्रावि रवाईखाल में बने बूथ का भी निरीक्षण कर बताया कि मतदान 24 जुलाई को सुबह आठ से शाम पांच बजे तक होगा। 31 जुलाई को सुबह आठ बजे से मतगणना होगी। इस मौके पर एसडीएम प्रियंका रानी, आरओ प्रवीण गोस्वामी, अनुराग मिश्रा आदि मौजूद रहे।

बारिश से भीगते हुए परेशान दिख कर्मचारी
मतदान पार्टियों की रवानगी के समय भारी बारिश हो रही थी। इस दौरान कर्मचारी मतदान सामग्री लेकर भटकते दिखे। कर्मचारी स्वयं भीगकर मतदान सामग्री बचाने का प्रयास कर रहे थे। सुबह छह बजे से 11 बजे तक बारिश जारी रहने से कर्मचारियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
वाहनों में जगह बनाना हुआ मुश्किल
कपकोट। मतदान पार्टियाें के लिए वाहनों की समुचित व्यवस्था थी, बावजूद इसके कई कार्मिक वाहनों में परेशान होकर बैठे दिखे। मैक्स, बोलेरो में पीछे की सीट में सामान रखने के चलते आगे की सीटों पर चार-चार यात्री एक साथ सटकर बैठे। वहीं कपकोट ब्लॉक से मतदान पार्टियों की रवानगी के समय से दोपहर तक कपकोट-बागेश्वर सड़क पर जाम के हालात बने। राहगीरों, यात्रियों, विद्यार्थियों को जाम के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा।




मतदान के दौरान मेडिकल सहायता के लिए अलर्ट रहेगी स्वास्थ्य टीम
बागेश्वर। जिले में मतदान के दौरान कर्मियों और मतदाताओं को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें न हो इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली है। जिले के सभी पीएचसी, सीएचसी मतदान संपन्न होने तक अलर्ट मोड पर रहेंगे। जहां स्वास्थ्य केंद्र नहीं हैं उन स्थानों में मेडिकल वाहनों की तैनाती की गई है। सीएमओ डॉ. कुमार आदित्य तिवारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को पोलिंग पार्टियों और मतदाताओं को कोई भी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी न हो इसके लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को सुबह आठ बजे से मतदान समाप्ति तक खुला रखने के निर्देश दिए हैं। मतदान के दौरान जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भी अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती की है। जिले में कहीं भी आपातकालीन घटना से निपटने के लिए चिकित्सकों की एक टीम रिजर्व रखी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed