फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Soldier returned after leave, did not reach unit, registered missing

Bageshwar News: छुट्टी काटकर लौटा जवान नहीं पहुंचा यूनिट, गुमशुदगी दर्ज

Mon, 06 May 2024 12:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Mon, 06 May 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Soldier returned after leave, did not reach unit, registered missing
लापता जवान रणजीत सिंह देव।
कपकोट (बागेश्वर)। 12 कुमाऊं रेजीमेंट में तैनात जवान छुट्टी काटकर घर से यूनिट के लिए रवाना हुआ लेकिन छह दिन बाद भी जम्मू (कश्मीर) स्थित यूनिट नहीं पहुंचा। जवान की पत्नी ने कपकोट थाने में गुमशुदगी दर्ज कराकर खोजबीन की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

मूल रूप से कपकोट के कर्मी निवासी दुर्गा देवी ने बीते शनिवार को कपकोट थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी में कहा है कि उनके पति रणजीत सिंह देव (40) पुत्र गोविंद सिंह छुट्टी काटकर बीती 30 अप्रैल को कपकोट से काठगोदाम के लिए रवाना हुए थे। वह जम्मू-कश्मीर के राजौरी में 12 कुमाऊं रेजिमेंट में कार्यरत हैं। उन्हें जम्मू के ट्रांजिट कैंप में रिपोर्ट करने थी। 30 अप्रैल को दोपहर करीब 3.30 बजे मेरी (दुर्गा देवी) फोन पर अपने पति से बात हुई। उसके बाद बात नहीं हो पाई। उनका फोन बंद आ रहा है। उन्होंने सरकार से भी पति की खोजबीन में मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रणजीत सिंह की पत्नी दुर्गा देवी से फोन पर बात की। सीएम ने जवान की खोजबीन में हरसंभव मदद करने का भरोसा दिलाया। रणजीत सिंह के तीन बच्चे प्रिया (13), रचना (9) और रोहित (7) हैं। रणजीत सिंह के लापता होने से परिजन बेहद परेशान हैं। निवर्तमान सभासद तनुज तिरुवा ने बताया कि जवान का परिवार इन दिनों कपकोट में रहता है। इधर, कपकोट के थानाध्यक्ष कैलाश सिंह बिष्ट का कहना है कि लापता जवान की खोजबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed