{"_id":"5b688a924f1c1bc57a8b8912","slug":"so-ranger-liu-inspector-answer-the-answer","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसओ, रेंजर, एलआईयू इंस्पेक्टर का जवाब तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसओ, रेंजर, एलआईयू इंस्पेक्टर का जवाब तलब
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
Updated Mon, 06 Aug 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेशी पर्यटकों की उपस्थिति की सूचना न देनेे के आरोप में कपकोट के एसओ, वन विभाग के रेंजर और बागेश्वर के एलआईयू इंस्पेक्टर फंस गए हैं। कपकोट एसडीएम ने तीनों पक्षों को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब मांगा है। इस मामले में आरोपियों पर कार्रवाई तय मानी जा रही है।
बागेश्वर में पर्यटन के लिए आया यूक्रेन का 13 सदस्यीय दल कई दिन रुककर वापस लौट गया था। प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगी। द्वाली पुल टूटने के चलते यह दल प्रतिबंधित पिंडारी क्षेत्र नहीं जा पाया था। पर्यटकों के वापस लौटने और अखबार में खबर छपने के बाद मामले का खुलासा हुआ। प्रशासन ने इस मामले में वन और पुलिस विभाग को नोटिस भी जारी किया था। अब कपकोट उप जिलाधिकारी ने वन और पुलिस के साथ ही स्थानीय अभिसूचना इकाई को भी नोटिस जारी किया है।
अर्जेंटीना की पर्यटक को नोटिस
बागेश्वर। यूक्रेन के पर्यटकों के मामले से सचेत प्रशासन ने बागेश्वर प्रवास पर आई अर्जेंटीना की महिला पर्यटक को नोटिस जारी किया है। पर्यटक को प्रतिबंधित क्षेत्र में ट्रैकिंग न करने को कहा गया है। कपकोट एसडीएम रवींद्र सिंह ने बताया कि अर्जेंटीना की पर्यटक मरिया मकारिया (37) बागेश्वर घूमने आई हैं। उनका 25 अगस्त तक बागेश्वर में रुकने का कार्यक्रम है। पर्यटक इस वक्त लोहारखेत में रुकी है।