{"_id":"5e31d7a28ebc3e4b11782891","slug":"snowfall-in-bageshwar-bageshwar-news-hld3714312101","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमपात ने किया धरा का शृंगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमपात ने किया धरा का शृंगार
विज्ञापन
कपकोट के शामा क्षेत्र में हुई बर्फबारी।
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। बारिश और बर्फबारी से पहाड़ों में जनजीवन पटरी से उतर गया है। बर्फबारी से पिंडारी समेत उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी से सफेद चादर चढ़ गई है। जिला मुख्यालय में हल्की बारिश से ठिठुरन बढ़ गई है। लोगों ने ठंड से बचने के लिए अलाव आदि का सहारा लिया।
अधिकतर क्षेत्रों में बिजली और सड़क बाधित रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आपदा विभाग के मुताबिक कपकोट के ग्राम बदियाकोट, विनायक में आधा फुट बर्फबारी और लीती क्षेत्र में आधा इंच बर्फबारी हुई है। उक्त क्षेत्रों में यातायात, विद्युत, पेयजल आपूर्ति सामान्य स्थिति में बतायी गयी है। कौसानी क्षेत्र के अंतर्गत हल्की बर्फबारी शुरू हो गयी है।
बर्फबारी से संबंधित सूचना तहसील गरुड़ के कौसानी क्षेत्र, कांडा के धरमघर क्षेत्र में बर्फबारी हो रही है। कपकोट के बदियाकोट क्षेत्र में विनायक धुर में करीब एक फुट बर्फबारी हो गयी है। अभी भी हल्की बर्फबारी जारी है। धुर से विनायक के बीच जेसीबी सड़क से बर्फ हटा रही है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि बर्फबारी से किसी नुकसान के नुकसान की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
-
डीएम ने दिए अलर्ट रहने के निर्देश
बागेश्वर। डीएम रंजना राजगुरु ने सड़क निर्माण से संबंधित विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि आबादी वाले इलाकों और सड़क मार्ग में बर्फबारी वाले संवेदनशील स्थानों पर मानव संसाधन और मशीन आदि की व्यवस्था करें। भूस्खलन से संवेदनशील स्थानों पर जेसीबी रखकर मार्ग बाधित होने पर तत्काल यातायात सुचारु करें। संबंधित विभागीय अधिकारी और कर्मचारी अपने क्षेत्र के सार्वजनिक स्थान पर अलाव जलाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। पुलिस विभाग को बारिश और बर्फबारी के समय यातायात को सुरक्षित स्थान पर रुकवाने के निर्देश दिए। क्षेत्रीय राजस्व उपनिरीक्षक और कर्मचारी मोटर मार्ग, वर्षा, बर्फबारी आदि की सूचना देते रहें। संवाद