{"_id":"61fecaf2979d93264a00f436","slug":"snowfall-creates-mess-bageshwar-news-hld4528927148","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुक्रवार की रात भी हुई ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुक्रवार की रात भी हुई ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी
विज्ञापन
बागेश्वर के धूर में बर्फ से गुजरते लोग। विज्ञप्ति
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। दो दिन लगातार बारिश और बर्फबारी के बाद जब शनिवार को धूप (घाम) के दर्शन हुए तो हर आम और खास के चेहरे पर मुस्कान खिल गई। लोगों ने गुनगुनी धूप का आनंद लिया। हालांकि, शाम को फिर मौसम ने करवट बदली और आसमान में बादल छा गए। नगर का अधिकतम तापमान और न्यूनतम रहा।
बृहस्पतिवार और शुक्रवार को अल्मोड़ा समेत जिले के विमलकोट, वृद्ध जागेश्वर, धोनी, थिकलना, रूपीकूड़ा, मल्ली धोनी, दियारी, कटधारा, गौनाप, धौलछीना, पौधार, जलना, लमगड़ा, छड़ौजा, चायखान, शहरफाटक, मौरनौला, मोतियापाथर, डोल, दुबरौली, धुरासंग्रौली, तिवारी जाख, तुलेड़ी, कपकोट, गौलीमहर बारिश के साथ ही भारी बर्फबारी हुई। इससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया था। शुक्रवार को सुबह के समय मौसम खराब रहा। हालांकि हल्की धूप आई लेकिन उसे भी बादलों ने आगोश में ले लिया। शनिवार को दो दिनों बाद धूप निकली तो लोग घरों से बाहर निकले। छतों पर भी दिनभर लोग घाम तापते नजर आए। शाम को एक बार फिर आसमान में बादल छा गए।
आठ बंद मार्ग खोले, एक सड़क अभी भी बंद
अल्मोड़ा। बर्फबारी से बंद जिले के कई सड़कों को यातायात के लिए खोल दिया गया है। हालांकि एक सड़क अभी बंद पड़ी है। बर्फबारी से शुक्रवार से जिले की शिवचौड़ा-मल्ला भाकुड़ा, डोटियाल गांव मार्ग, आरतोला-जागेश्वर-नैनी, पनुवानौला-वृद्ध जागेश्वर, बाड़ेछीना-सेराघाट, एनटीडी-कफड़खान, खेती-जटेश्वर मोटर मार्ग बंद पड़े थे। जिससे लोगों का संपर्क कट गया था। जिला प्रशासन ने बंद पड़े मोटर मार्गों में जेसीबी लगाकर बर्फ हटाई और शनिवार से इन्हें यातायात के लिए खोल दिया। आपदा कंट्रोल रूम के मुताबिक सुवाखान-दोड़म सड़क अभी भी बंद है। जिससे आवागमन में लोगों को दिक्कतें हो रही है।
विज्ञापन
रानीखेत बाजार की बर्फ अब तक न पिघली
रानीखेत(अल्मोड़ा)। भारी बर्फबारी के बाद शनिवार को धूप खिली, लेकिन बाजार क्षेत्र की बर्फ पिघल नहीं सकी है। सदर बाजार, पोस्ट ऑफिस और गैस एजेंसी के समीप दो पहिया वाहन चालकों को खतरा उतपन्न हो गया है, दरअसल इन स्थानों पर धूप नहीं आती। सड़क पर बर्फ जमी हुई है। जिसके चलते यहां रपटन हो रही है। शनिवार को दोपहिया चालक लुढ़क गए, हालांकि किसी को गंभीर चोट नहीं पहुंची। अब यदि मौसम साफ रहता है तो बर्फ के ऊपर पाला गिरने का खतरा रहेगा। संवाद
बागेश्वर के ऊंचाई वाले इलाकों में शुक्रवार रात भी बर्फबारी
बागेश्वर। जिले में शुक्रवार रात भी ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई। निचले इलाकों में देर रात तक बारिश होती रही। बर्फबारी के कारण बंद रिखाड़ी-वाछम समेत अन्य सड़कों में यातायात बहाल हो गया है। पिछले 24 घंटे में बागेश्वर में 205 एमएम, गरुड़ में पांच एमएम बारिश हुई।
जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार बदियाकोट, किलपारा, बोराचक, झारकोट, सोराग, तीख, डौला, वाछम, खाती, धूर, विनायक, कर्मी, शामा, लीती, सूपी, झूनी, कीमू, भनार, लोहारखेत, पेठी, गोगिना के ऊंचाई वाले इलाकों में शुक्रवार रात भी बर्फबारी हुई है। गरुड़ तहसील के कौसानी, देवनाई, शांतिबाजार, जखेड़ा, उड़खुली, सिरकोट, कांडा तहसील के विजयपुर, कांडा के ऊंचाई वाले इलाकों में भी बर्फबारी हुई है। बर्फबारी और बारिश के कारण कहीं से भी नुकसान की सूचना नहीं है। वहीं, बारिश और बर्फबारी के कारण समूचे जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शनिवार को धूप खिलने से कुछ हद तक राहत मिली। आने वाले दिनों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।