फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Snow Fall in High Altitude

मौसम एक बार हुआ खराब, उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी, निचले इलाकों में बूंदाबांदी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Snow Fall in High Altitude
बागेश्वर के कमेड़ीदेवी क्षेत्र से लिया गया बादलों से ढके हिमालय का दृश्य। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। बागेश्वर में एक बार फिर मौसम ने करवट बदली है। मंगलवार को उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है। निचले इलाकों में हल्की बारिश के साथ ही बूंदाबांदी हुई। बर्फबारी और बूंदाबांदी से पूरा जिला कड़ाके की ठंड की चपेट में है।
विज्ञापन

सोमवार की रात से आसमान में हल्के बादल छा गए थे। मंगलवार सुबह आसमान बादलों से घिर गया। दोपहर बाद उच्च हिमालयी क्षेत्र के वाछम, तीख, खाती समेत पिंडर घाटी के तमाम इलाकों की ऊंची चोटियों में हल्की बर्फबारी हुई। ऊंची चोटियों में हुई बर्फबारी से सर्द हवाएं चल रही हैं।
विज्ञापन

दोपहर दो बजे बाद कपकोट के तमाम इलाकों में हल्की बारिश हुई। जिला मुख्यालय में बारिश के छींटे पड़े। मौसम में आई तब्दीली ने ठंड में इजाफा कर दिया है। बागेश्वर में हर रोज लग रहे कोहरे से सुबह के समय काफी ठंड पड़ रही है। ठंड से बचने के लिए लोग अंगीठी और हीटरों का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed