फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Smoke spreading due to fire in the forests of Dharamghar range

Bageshwar News: धरमघर रेंज के जंगलों में आग लगने से फैल रहा धुआं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 10:28 PM IST
विज्ञापन
Smoke spreading due to fire in the forests of Dharamghar range
बागेश्वर। जिले में बारिश का दौर थमने के बाद जंगलों के जलने का सिलसिला फिर से शुरू हो गया है। धरमघर रेंज के वनों में आग लगने से वन संपदा को नुकसान हो रहा है। वातावरण में धुआं फैलने से भी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

रविवार को रेंज के जारती, जाखनी आदि क्षेत्रों के जंगल जले। ग्रामीणों ने बताया कि दिन के समय जंगलों से धुआं उठ रहा है। आग लगने से जंगलों में होने वाली चारा पत्ती समेत पेड़-पौधों को नुकसान हो रहा है। आग के कारण क्षेत्र में धुंध हो रही है। इसका असर लोगों की सेहत पर भी पड़ रहा है। रेंजर केवलानंद पांडेय ने बताया कि वनों के जलने की सूचना नहीं आई है। इन दिनों लोग खेतों में फसल के अवशेष जला रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed