फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Small hydro power project connected to the grid, profit of 70 thousand every month

अब गांव से ग्रिड को मिलेगी बिजली

Tue, 29 Jan 2019 11:26 PM IST
Almora desk ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर Published by: Almora desk Updated Tue, 29 Jan 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
Small hydro power project connected to the grid, profit of 70 thousand every month
जल विद्युत परियोजना कन्यालीकोट को ग्रिड से जोड़ते उरेडा के परियोजना अधिकारी रॉकी कुमार। - फोटो : अमर उजाला

उरेडा को आठ वर्षों से बंद पड़ी 100 केवी क्षमता वाली कन्यालीकोट लघु जल विद्युत परियोजना को यूपीसीएल की ग्रिड से जोड़ दिया है। ग्रामीण ऊर्जा समिति से उत्पादित बिजली को यूपीसीएल खरीदेगा। परियोजना से ऊर्जा समिति को महीने में 70 हजार रुपये का फायदा होगा।

विज्ञापन


कन्यालीकोट और इसके आसपास के घरों को रोशन करने के लिए उरेडा ने वर्ष 2005 में एक करोड़ रुपये की लागत से कनलगढ़ नदी में 100 किलोवाट क्षमता की लघु जल विद्युत परियोजना का निर्माण किया था। परियोजना का संचालन ग्रामीण ऊर्जा समिति के पास है। परियोजना से ग्रामीणों को रोजाना निर्धारित समय पर बिजली मिलती थी। समिति उपभोक्ताओं से बिजली का बिल वसूलती थी। उरेडा परियोजना की मॉनीटरिंग और तकनीकी जानकारी देती थी।
विज्ञापन


वर्ष 2010-11 में यूपीसीएल ने क्षेत्र के गांवों को ग्रिड से जोड़ दिया। ग्रिड से ग्रामीणों को पर्याप्त बिजली मिलने के कारण परियोजना बंद हो गई। उरेडा ने समिति को परियोजना को ग्रिड से जोड़ने के लिए प्रेरित किया। समिति के अध्यक्ष दान सिंह ने उरेडा ने परियोजना को ग्रिड से जोड़ने का प्रस्ताव दिया। डेढ़ साल की मशक्कत के बाद उरेडा को मंगलवार को परियोजना को ग्रिड से जोड़ने में सफलता मिल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

100 किलोवाट क्षमता वाले प्लांट के ग्रिड से जुड़ने वाली यह जिले की पहली लघु जल विद्युत परियोजना है।  इस समय से परियोजना की एक टरबाइन चल रही है। जैसे जैसे नदी में पानी की मात्रा बढ़ेगी अन्य टरबाइनें भी चलने लगेंगी।  यूपीसीएल ग्रामीण ऊर्जा समिति से उत्पादित बिजली को निर्धारित दरों पर खरीदेगा। परियोजना से समिति को हर महीने 70 हजार रुपये की आय होगी। डेढ़ साल की कड़ी मशक्कत से परियोजना को ग्रिड से जोड़ने में यूपीसीएल के ईई भाष्कर पांडे का पूरा सहयोग मिला।

 - रॉकी कुमार। परियोजना अधिकारी उरेडा बागेश्वर।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed