{"_id":"597b73b44f1c1baa348b4725","slug":"sloganeering-in-the-collectorate-against-liquor-businessmen","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के धंधेबाजों के खिलाफ कलक्ट्रेट में नारेबाजी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब के धंधेबाजों के खिलाफ कलक्ट्रेट में नारेबाजी
बागेश्वर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jul 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शराब के धंधेबाजों के खिलाफ कार्रवाई न होने से नाराज बिलौना क्षेत्र की महिलाएं कलक्ट्रेट में धमक गईं। महिलाओं ने कहा कि शराब के खिलाफ आंदोलन चलाने पर शराब तस्कर उनके साथ मारपीट और गालीगलौज कर रहे हैं। महिलाओं ने शराब के अवैध धंधे में लिप्त चार लोगों के नामों की सूची डीएम को सौंपकर कार्रवाई की मांग उठाई।
शुक्रवार को बिलौना क्षेत्र की कई महिलाएं जुलूस की शक्ल में कलक्ट्रेट पहुंच गईं। महिलाओं ने परिसर में जोरदार नारेबाजी करते हुए शराब के तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग उठाई। महिलाओं ने कहा कि क्षेत्र में चार लोग शराब का अवैध कारोबार कर रहे हैं। शराब के कारण गांव का माहौल खराब हो रहा है। महिलाओं ने आरोप लगाया कि शराब के धंधेबाजों पर कोई कार्रवाई नहीं होने के कारण उनके हौसले बुलंद हैं। महिलाओं ने कहा कि शराब का विरोध करने पर उनके साथ मारपीट और गालीगलौज की जा रही है। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि प्रशासन शराब के धंधेबाजों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करता है तो राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्काजाम कर दिया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। प्रदर्शन करने वाली महिलाओं में महिला मंगल दल अध्यक्ष गोविंदी दफौटी, पार्वती देवी, जीवंती देवी, जानकी देवी और लीला देवी, चंपा देवी, राधा देवी, गंगा देवी, बसंती देवी आदि शामिल थीं।