फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Signs of corona not found in young man who returned from Hong Kong

हांगकांग से लौटे युवक में नहीं मिले कोरोना के लक्षण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Signs of corona not found in young man who returned from Hong Kong
Signs of corona not found in young man who returned from Hong Kong
बागेश्वर। हांगकांग से छुट्टी पर घर आए बागेश्वर के युवक ने जिला अस्पताल में कोरोना वायरस की जांच कराई। युवक में कोरोना के लक्षण नहीं पाए गए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे फिजिशियन डॉ. अब्बास के पास एक मरीज पर्चा लेकर अपना इलाज कराने आया। युवक ने बताया कि वह हांगकांग में नौकरी करता है। कुछ दिन पहले वह घर आया है। स्वास्थ्य खराब होने पर वह कोरोना वायरस के भय से अस्पताल पहुंचा था। डॉ. अब्बास ने बताया कि जांच में युवक में कोरोना वायरस के लक्षण नहीं पाए गए है। फिर भी उसकी पूरी जानकारी सीएमओ कार्यालय को दे दी गई है। युवक से डॉक्टरों की निगरानी में रहने को कहा गया है।
-
मरीजों को सताने लगा कोरोना का डर
युवक ने बताया कि वह छुट्टी पर हांगकांग से लौटा है और तबीयत बिगड़ने पर इलाज को अस्पताल आया है। यह सनते ही तो आसपास खड़े अन्य मरीजों में भय का माहौल बन गया। सबके मन में कोरोना का डर सताने लगा। हालांकि युवक में ऐसा कोई लक्षण नहीं मिलने से अस्पताल स्टाफ ने राहत की सांस ली है। स्वास्थ्य विभाग कोराना वायरस को लेकर सतर्क है। जिला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है।
विज्ञापन

-
हांगकांग से छुट्टी पर घर आए युवक की जांच कर ली गई है। युवक में कोरोना वायरस के लक्षण नहीं पाए गए है। युवक को डॉक्टरों की निगरानी में रहने की सलाह दी गई है। - सत्य प्रकाश त्रिपाठी, सीएमएस, जिला अस्पताल बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed