{"_id":"e7b3e53c0f2e3f7c728260e9e6a075d4","slug":"shopkeepers-annoyed-on-manholes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाइप लाइन के गड्ढों से भड़के व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाइप लाइन के गड्ढों से भड़के व्यापारी
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Sat, 26 Dec 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
तहसील मुख्यालय से लेकर भराड़ी बाजार के बीच बिछ रहे नगर पेयजल योजना के पाइप बिछाने के लिए खुदे गड्ढों को ठीक से न भरने से लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। गुस्साए व्यापारियों ने शनिवार को आक्रोश जताया और गड्ढों को पाटकर सड़क सुधारने की मांग को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
भराड़ी के व्यापारियों ने शनिवार सुबह बाजार में प्रदर्शन किया। उन्होंने पाइप लाइन के गड्ढों को व्यवस्थित ढंग से भरने की मांग की। कहा कि पाइप लाइन के गड्ढों को ठीक से न भरने के कारण कई जगह जाम लग रहा है। राहगीरों को कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। ओएफसी लाइन कटने से भी संचार सेवा बाधित हो जा रही है। कार्यदायी संस्था, संबंधित ठेकेदार को कई बार गड्ढों को ठीक से भरने को कह दिया है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। उन्होंने तहसील प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेने को कहा। उन्होंने गड्ढों का भरान शीघ्र सही से न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदर्शन करने वालों में प्रेम पुरी गोस्वामी, भगवत कोरंगा, शेर सिंह ऐठानी, दिनेश शाही, प्रेम सिंह गढ़िया आदि शामिल थे।
विज्ञापन