फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Shop Attacked By Theft

भराड़ी में दुकान का दरवाजा तोड़कर मोबाइल ले उड़े चोर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Shop Attacked By Theft
भराड़ी बाजार में चोरी के बाद दुकान में इधर-उधर बिखरा सामान और खाली पड़े रैक। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
कपकोट (बागेश्वर)। नगर पंचायत के भराड़ी बाजार में चोरों ने एक दुकान का दरवाजा तोड़कर हजारों रुपये के मोबाइल उड़ा लिए। व्यापारी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

भराड़ी बाजार में मोबाइल की दुकान चलाने वाले त्रिभुवन सिंह दानू सोमवार की शाम करीब साढ़े सात बजे अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे। वह नगर से कुछ दूरी पर बमसेरा में रहते हैं। सुबह उनके पड़ोसी दुकानदार ने करीब सात बजे उन्हें फोन पर दुकान का दरवाजा टूटा होने की सूचना दी। वह फौरन दुकान पर आए तो देखा कि पीछे का दरवाजा तोड़ा गया है। दुकान का निरीक्षण करने पर अंदर काफी सामान बिखरा था और कई मोबाइल फोन गायब मिले। दुकानदार दानू ने बताया कि करीब 30 मोबाइल फोन चोरी हुए हैं, इनकी कीमत करीब 50 हजार रुपये है। सूचना पर पुलिस ने मुआयना किया।
विज्ञापन

इधर, थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी ने दुकान के पीछे से नदी पड़ती है। जहां उगी झाड़ियों से चोर आए होंगे और दुकान के पीछे का दरवाजा तोड़कर चोरी की। दुकान से करीब 20 कीपैड वाले मोबाइल गायब हुए हैं। जिनकी अनुमानित कीमत करीब 28 हजार रुपये होगी। हालांकि अभी दुकानदार ने मोबाइल फोन के बिल उपलब्ध नहीं कराए हैं। बिल और आईएमआई नंबर के बाद ही असल नुकसान का पता चल सकेगा। पुलिस टीम चोरों की तलाश में जुट गई है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
कपकोट। भराड़ी बाजार में दुकान से मोबाइल फोन चोरी होने से व्यापारियों में नाराजगी है। नगर की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने की मांग को लेकर व्यापारियों ने बाजार में प्रदर्शन किया। जल्द चोरी का खुलासा करने और अराजक तत्वों के बढ़ते आतंक पर लगाम लगाने की मांग की है।

वरिष्ठ व्यापारी शेर सिंह ऐठानी के नेतृत्व में व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। व्यापारियों का कहना है कि बाजार में अराजकता लगातार बढ़ रही है। रात के समय नशेड़ी और अन्य असामाजिक तत्व बाजार की सड़कों पर शोरगुल करते हैं। चोरी की घटनाएं भी होने लगी हैं। कहा कि पुलिस प्रशासन की अनदेखी से अराजक तत्वों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। व्यापारियों ने नगरवासियों की सुरक्षा के लिए रात के समय गश्त बढ़ाने और बाजार में अराजकता फैलाने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की। इस मौके पर केवलानंद जोशी, कुलदीप रावत, जगत सिंह दानू, चंद्र सिंह कपकोटी, पंकज पांडेय, लक्ष्मी प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed