{"_id":"cac1dd9b8ef2b40d00c598595024aad3","slug":"shiva-temple-revealing-robberies-in-mondlsera-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिव मंदिर, मंडलसेरा में हुई चोरियों का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिव मंदिर, मंडलसेरा में हुई चोरियों का खुलासा
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/बागेश्वर
Updated Sun, 03 May 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने कपकोट के शिव मंदिर और बागेश्वर के मंडलसेरा में हुई चोरियों का खुलासा कर दिया है। दोनों मामलों में एक ही आरोपी शामिल था। उसके पास से चोरी हुआ सामान और नकदी बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। न्यायालय ने उसे अल्मोड़ा जेल भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक नपलच्याल ने बताया कि 28 अप्रैल की रात शिव मंदिर कपकोट के धर्मशाला में चोरी हो गई थी। चोर धर्मशाला के ताले को तोड़कर करीब चार हजार रुपया नकद और सुरक्षा के लिहाज से रखे गए घनश्याम सिंह की पत्नी के एक जोड़ी सोने के झुमके ले गए थे। वारदात के दिन बाबा बद्री गिरि मंदिर में नहीं थे। दूसरे दिन बाबा ने घटना की थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
बृहस्पतिवार को थानाध्यक्ष एसपी रायपा और एसआई राम सिंह मेहरा ने शक के आधार पर पनौरा तिराहे से रमेश सिंह गढ़िया निवासी छोया शोभाकुंड पोथिंग को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर पुलिस ने उसके पास से 3463 रुपए नकद और सोने के दो झुमके बरामद किए।
विज्ञापन
सख्ती से पूछने पर रमेश सिंह ने 21 अप्रैल को मंडलसेरा में रमेश चंद्र चौबे के घर से हुई चोरी में शामिल होने की बात भी कबूल ली। पुलिस आरोपी के पास से चोरी हुआ मोबाइल, एटीएम और अन्य सामान बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 457, 380 और 411 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया है।