{"_id":"5d696e1a8ebc3e93c2029ff1","slug":"shishu-mandir-high-school-s-students-will-study-with-projector-bageshwar-news-hld3548330188","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिशु मंदिर हाईस्कूल हुआ स्मार्ट, प्रोजेक्टर से होगी पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिशु मंदिर हाईस्कूल हुआ स्मार्ट, प्रोजेक्टर से होगी पढ़ाई
विज्ञापन
सरस्वती शिशु मंदिर हाईस्कूल बागेश्वर में हुए कार्यक्रम में मौजूद छात्र-छात्राएं।
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। सरस्वती शिशु मंदिर हाईस्कूल में स्मार्ट क्लास प्रोजेक्टर से पढ़ाई शुरू हो गई है। मुख्य अतिथि नगर पालिका के ईओ राजदेव जायसी ने इसका शुभारंभ किया। उन्होंने इसे विद्यालय के लिए लाभकारी बताया।
ईओ ने छात्र-छात्राओं से सम सामयिक नवाचार और ज्ञान अर्जित करने के लिए इसका लाभ उठाने का आह्वान किया। बताया गया कि विद्यालय के पुरातन छात्र और वर्तमान में मॉरिशस में सेवारत पूरन चंद्र तिवारी ने विद्यालय को यह प्रोजेक्टर दिया है। प्रधानाचार्य रणजीत सिंह भंडारी ने विद्या भारती की भूमिका में विद्यालय की प्रगति आख्या रखी। उन्होंने बताया कि अब बच्चे स्मार्ट क्लास और डिजिटल शिक्षा के साथ ही अनेक नवाचार, श्रव्य, दृश्य माध्यमों से शिक्षा का लाभ ले सकेंगे।
विद्यालय के प्रबंधक विजय कुमार वर्मा ने आभार जताया। सह व्यवस्थापक हरीश तिवारी ने कहा कि शिक्षक और विद्यार्थी प्रोजेक्टर से स्मार्ट क्लास को रोचक बनाएं। विषय को आत्मसात कर ज्ञान बढ़ाएं। धीरेंद्र कुमार पाठक ने संचालन किया। कार्यक्रम में प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष थान सिंह कनवाल, विद्यालय प्रबंधक समिति के अध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण, लीलाधर उपाध्याय, दीपक जोशी, सरस्वती बिष्ट, ताराशंकर, गिरीश जोशी, पूरन तिवारी आदि थे।

सरस्वती शिशु मंदिर हाईस्कूल बागेश्वर में हुए कार्यक्रम को संबोधित करते प्रधानाचार्य रणजीत सिं?- फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन