{"_id":"5e515e208ebc3ef3c74c4ef0","slug":"shg-of-bageshwar-bageshwar-news-hld374680341","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला समूहों के माध्यम से कूड़ा उठाने वाली एकमात्र पालिका है बागेश्वर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला समूहों के माध्यम से कूड़ा उठाने वाली एकमात्र पालिका है बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर नगर क्षेत्र में बना कंपोस्ट पिट। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। नगर पालिका स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) से जुड़ी महिलाओं के माध्यम से घरों का कूड़ा उठा रही है। यह पहल करने वाली राज्य की पहली पालिका होने का दावा है। इसके लिए पालिका को शाबासी भी मिल चुकी है। अब पालिका ने नगर को स्वच्छ रखने के लिए घर-घर में कंपोस्ट पिट बनाने की पहल शुरू की है। इन कंपोस्ट पिटों में एकत्र गीले कूड़े से जैविक खाद बनाई जाएगी।
नगर क्षेत्र के सभी वार्डों में एसएचजी से जुड़ी 35 महिलाएं घर-घर जाकर कूड़ा उठा रही हैं। इससे बेरोजगार, गरीब, विधवा महिलाओं को भी रोजगार मिल रहा है। पालिका तहसील परिसर, पूल्ड हाउस, उद्यान विभाग परिसर समेत नगर में 54 कंपोस्ट पिट बना चुकी है। इन पिटों में बचा खाना, फल, सब्जियों के छिलके, घास, पत्ती, घरों का कचरा डाला जा रहा है।
जैविक खाद बनने के बाद बचे कूड़े को काशीपुर भेजा जाएगा, जहां इसे रिसाइकिल किया जाएगा। इस काम के लिए 19 फरवरी को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ अर्बन अफेयर एंड फिटबैंड फाउंडेशन के प्रशिक्षक अजय सिन्हा और उनकी टीम ने पालिका की सराहना की थी। ईओ राजदेव जायसी ने कहा कि इच्छुक लोग अपने घरों में कंपोस्ट पिट बनाने के लिए पालिका कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
होटल, बरातघरों में पिट नहीं बने तो कार्रवाई होगी
बागेश्वर। नगर पालिका के ईओ राजदेव जायसी ने कहा कि होटल और बरातघरों में कई बार भोजन बच जाता है। उसे खुले स्थानों में फेंक दिया जाता है। इससे नगर में गंदगी बढ़ती है। होटल और बरातघरों के संचालकों को कंपोस्ट पिट बनाकर गीले कूड़े का निस्तारण करने को कहा गया है। पालिका क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। पिट न बनाने पर होटल और बरातघर संचालकों पर कार्रवाई की जाएगी।