फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   shashibhushan become Lieutenant in Army from badeit

सेना में लेफ्टिनेंट बने बड़ेत गांव के शशिभूषण 

Sun, 11 Jun 2017 10:53 PM IST
बागेश्वर, अमर उजाला ब्यूरो
बागेश्वर, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 11 Jun 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
 shashibhushan become  Lieutenant in Army from badeit
शशिभूषण अपने परिवार के साथ - फोटो : amar ujala

जिले के बड़ेत गांव निवासी शशि भूषण उप्रेती सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। शशि भूषण शनिवार को देहरादून में भारतीय सैन्य अकादमी से पासआउट होकर भारतीय सेना का हिस्सा बने। शशि के सेना में अधिकारी बनने पर उनके गांव में खुशी का माहौल है। सेना में लेफ्टिनेंट बने बागेश्वर के बड़ेत गांव निवासी शशि भूषण उप्रेती के कंधे पर माता कांता उप्रेती, पिता तारा चंद्र उप्रेती और दादी अंबिका ने स्टार सजाए। शशिभूषण की प्रारंभिक शिक्षा सेंट्रल स्कूल ईटानगर से हुई थी।

विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने हाईस्कूल व इंटर विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बागेश्वर से किया। इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद शशि सेना में भर्ती हो गए। सेना में अधिकारी बनने की चाह रखने वाले शशि भूषण ने ड्यूटी के साथ ही मेहनत जारी रखी। इस लगन के परिणामस्वरूप उनका चयन भारतीय सैन्य अकादमी में हुआ। गांव के लाल के सेना में अफसर बनने से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। शशिभूषण को चाचा मदन मोहन उप्रेती, मनीष उप्रेती, ज्योति उप्रेती, नवीन चंद्र, रोहित, हर्षवर्धन, अमर सिंह मेहता, विवेकानंद विद्यालय के प्रधानाचार्य तारा सिंह रावत सहित तमाम क्षेत्रवासियों ने बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed