फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   shani idol found in Saryu

सरयू नदी में मिली शनिदेव की चोरी गई मूर्ति

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
shani idol found in Saryu
बागेश्वर। चौक बाजार के शनि मंदिर से चोरी हुई शनिदेव की मूर्ति को पुलिस ने खोज निकाला है। मूर्ति को सरयू नदी में रेत में दबाकर रखा गया था। हालांकि जिस स्थान से मूर्ति चोरी हुई थी, वहां पर नई मूर्ति स्थापित कर दी गई है।
विज्ञापन

26 अप्रैल को चौक बाजार स्थित पीपल के पेड़ के नीचे स्थापित की गई मूर्ति चोरी हो गई थी। मूर्ति के अचानक गायब होने के बाद पुलिस ने खोजबीन शुरू करते हुए आसपास की दुकानों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली थी लेकिन कोई सुराग नहीं मिला था। कोतवाल जगदीश सिंह ढकरियाल ने बताया कि मंगलवार को सरयू नदी से रेत निकाल रहे श्रमिकों ने मूर्ति वहां दबे होने की सूचना दी। मौके पर गई पुलिस ने मूर्ति को निकाला और अपने कब्जे में लिया। बताया कि मूर्ति को उसी मंदिर में रख दिया गया है, हालांकि पुलिस को मूर्ति चुराने वाले का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

सोने के टॉप्स लेने नहीं आया कोई
बागेश्वर। कोतवाली में दो साल से रखे गए सोने के टॉप्स लेने अब तक कोई लेने नहीं आया है। कोतवाल ढकरियाल ने बताया कि 29 दिसंबर 2019 को एक आदमी इन टॉप्स को लेकर थाने आया था। अब तक इनको लेने के लिए कोई नहीं आया है। उन्होंने टॉप्स मालिक से उनकी पहचान बताकर ले जाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed