{"_id":"315cf176e95634bcf550b557893d449d","slug":"shama-roots-at-the-liquor-store-locks-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामा में शराब की दुकान पर जड़े ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामा में शराब की दुकान पर जड़े ताले
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर
Updated Sun, 19 Apr 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब के विरोध की आंच अब सुदूरवर्ती शामा तक पहुंच गई है। यहां पहली बार खुली दुकान पर महिलाओं ने ताले डाल दिए हैं। महिलाओं ने यहां जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। उन्हें भाजपा ने भी समर्थन दिया।
विज्ञापन
शामा में इसी साल अंग्रेजी शराब की दुकान खुली है। महिलाएं और स्थानीय जनप्र्रतिनिधि इसका विरोध कर रहे हैं। रविवार को महिला मंगल दल अध्यक्ष गौरा देवी के नेतृत्व मेें इलाके की महिलाएं वहां एकत्र हुई। शामा में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर हुई सभा में महिलाओं ने कहा कि वह यहां किसी भी कीमत पर दुकान खुलने नहीं देंगी। महिलाओें ने शराब की दुकान पर तालाबंदी कर दी।
विज्ञापन
शराब की दुकान के सेल्समैन वहां से चले गए। शराब की दुकान दिनभर नहीं खुल सकी। महिलाओं ने कहा कि विरोध जारी रहेगा और दुकान किसी भी कीमत पर खुलने नहीं दी जाएगी। दुकान बंद कराने वालाें में शामा के प्रधान हरीश सिंह कोरंगा, भनार की प्रधान पार्वती देेवी, बीडीसी सदस्य नरी देवी, मंजू देवी, दीपा, गाउली, सुनीता, बसंती, खष्टी, राधा, लक्ष्मी, रेवती, पूर्व प्रधान कुंदन कोरंगा आदि थे। बाद में भाजपा जिलाध्यक्ष राम सिंह कोरंगा, ब्लाक प्रमुख मनोहर राम ने वहां जाकर आंदोलन को समर्थन दिया।
विज्ञापन