{"_id":"599b15ee4f1c1b15738b461e","slug":"seven-point-demand-including-seventh-pay-scales","type":"story","status":"publish","title_hn":"सातवां वेतनमान सहित आठ सूत्री मांगें पूरी नहीं होने भड़के ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सातवां वेतनमान सहित आठ सूत्री मांगें पूरी नहीं होने भड़के
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
Updated Mon, 21 Aug 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
विकास भवन परिसर में धरना देते साधन सहकारी समिति के सचिव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैक्स कैडर सचिवों को सातवां वेतनमान दिए जाने सहित आठ सूत्री मांगों को लेकर साधन सहकारी समिति के सचिवों ने कलमबंद हड़ताल शुरू कर दी है। सभी सहकारी सचिवों ने विकास भवन में धरना-प्रदर्शन किया। परिषद के पदाधिकारियों ने कहा कि मांगें पूरी होने तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।
विज्ञापन
पूर्व चेतावनी के अनुसार साधन सहकारी समितियों के सचिवों ने कार्य बहिष्कार कर विकास भवन में धरना दिया। धरना स्थल पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि सातवें वेतनमान का लाभ देने, निबंधक कार्यालय के प्रस्ताव के अनुसार कैडर सचिवों की सेवाओं का सरलीकरण कर राजकीय कोष से वेतन आहरण कर वेतन का स्थायी समाधान निकालने, पांचवें और छठे वेतनमान के अवशेष देयकों का भुगतान शीघ्र करने, पैक्स कैडर सचिवों का न्यूनतम ग्रेड वेतन 2800 करने, पदोन्नत वेतनमान देने, बागेश्वर जिले में समिति में कार्यरत प्रभारी सचिव व आंकिकों को कैडर सचिव के पद पर पदोन्नत करने समेत अन्य मांगों को लेकर एक माह से बांह पर काली पट्टी बांधकर आंदोलन कर रहे हैं।
विज्ञापन
इसके बावजूद उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। इसीलिए उन्हें कलमबंद हड़ताल के लिए बाध्य होना पड़ रहा है। धरना-प्रदर्शन करने वालों में अध्यक्ष हीराबल्लभ भट्ट, मंत्री घनानंद पांडे, हरीश चंद्र पांडे, ललित प्रसाद, प्रकाश जोशी, खीम राम, चंदन गिरी, कैलाश मिश्रा, उमेश जोशी, शेखर चंद्र, अंबा दत्त, अनिल मेहता, तारा दत्त जोशी, वीरेंद्र सिंह आदि थे।
विज्ञापन