{"_id":"5b7da70542c7924667530b99","slug":"seven-eighth-festival-begins-in-chanchani-lavasthal","type":"story","status":"publish","title_hn":"छानी-ल्वेशाल में सातूं-आठूं पर्व शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छानी-ल्वेशाल में सातूं-आठूं पर्व शुरू
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Wed, 22 Aug 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
कौसानी के छानी ल्वेशाल में मूर्ति निर्माण करते श्रद्धालु।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छानी-ल्वेशाल ग्राम में सातूं-आठूं पर्व शुरू हो गया है। यहां विधि विधान से गौरा महेश्वर की मूर्तियों का निर्माण किया जा रहा है। देव डांगरों ने अवतरित होकर लोगों को वरदान दिए। इस मौके पर लोगों से पर्व को भव्य और आकर्षक बनाने में पूरा सहयोग देने की अपील की। बुधवार को मंदिर में पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। पूजा संपन्न होने के साथ ही गौरा महेश्वर की मूर्तियों का निर्माण शुरू हो गया है। गांव में भजनों का गायन चल रहा है। ग्राम प्रधान हरीश राम, चंदन सिंह, हीरा सिंह, जगदीश सिंह, कुंदन सिंह और पान सिंह आदि ने बताया रात्रि जागरण 27 जबकि भंडारा 28 अगस्त को होगा। उन्होंने सभी से भंडारे में बढ़चढ़कर शामिल होने की अपील की।
विज्ञापन