{"_id":"59bab5254f1c1b29688b494b","slug":"service-to-cleanliness-program-from-today-to-october-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से दो अक्तूबर तक चलेगा सेवा ही स्वच्छता कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से दो अक्तूबर तक चलेगा सेवा ही स्वच्छता कार्यक्रम
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Thu, 14 Sep 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
बैठक में उपस्थित डीएम व सीडीओ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में सेवा ही स्वच्छता कार्यक्रम 15 सितंबर से शुरू होकर दो अक्तूबर तक चलेगा। बृहस्पतिवार को डीएम रंजना की अध्यक्षता में आयोजित विभिन्न विभागों की बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
तय किया गया कि 15 सितंबर को कलक्ट्रेट से विकास भवन तक सफाई की जाएगी। 17 सितंबर को स्वराज भवन में ‘टायलेट एक प्रेम कथा’ फिल्म के प्रसारण के लिए ईओ नगर पालिका को निर्देशित किया गया।
विज्ञापन
24 सितंबर को समग्र स्वच्छता दिवस के रूप में जिन घरों में शौचालयों का निर्माण कार्य किया जा रहा है, वहां के लोगों को प्रोत्साहित किया जाएगा। 25 सितंबर को सर्वत्र स्वच्छता कार्यक्रम के तहत सभी अस्पतालों में सफाई अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
एक अक्तूबर को भागीरथी गधेरे में सफाई की जाएगी। सभी विद्यालयों में स्वच्छता की शपथ लेने को लेकर सीईओ को निर्देशित किया गया। दो अक्तूबर को स्वच्छ भारत दिवस का आयोजन कर स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम एवं स्वच्छ सिद्घि से स्वच्छ संकल्प कार्यक्रम के तहत चयनित विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
डीएम ने बताया कि जो संस्थान साफ-सफाई में अच्छा पाया जाएगा, उस विभाग को दो अक्तूबर के अवसर पर पुरस्कृत किया जाएगा। बैठक में सीडीओ एसएसएस पांगती सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।