फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Self employment in bageshwar

अनुसूचित जाति के परिवारों को स्वरोजगार के लिए मिलेगा ऋण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Self employment in bageshwar
बागेश्वर। उत्तराखंड बहुउद्देश्यीय वित्त एवं विकास निगम अनुसूचित जाति के परिवारों को स्वरोजगार के लिए 20 हजार रुपये से सात लाख रुपये का लोन दिलाएगा। बहुउद्देश्यीय वित्त एवं विकास निगम के प्रबंध निदेशक के हवाले से जिला समाज कल्याण अधिकारी/पदेन जिला प्रबंधक एनएस गस्याल ने यह जानकारी दी। बताया कि अनुसूचित जाति स्वत: रोजगार योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए जिले का भौतिक लक्ष्य 60 निर्धारित किया गया है। इस योजना के तहत जिले के अनुसूचित जाति के जो परिवार स्वरोजगार करना चाहते हैं। उन्हें 20 हजार से सात लाख रुपये तक का लोन दिलाया जा रहा है। इसमें 10 हजार रुपये अनुदान और 25 प्रतिशत मार्जिन मनी दी जाएगी। सस्ती दरों पर सीधे विभाग के माध्यम से लोन मिलेगा। बताया है कि इसका आवेदक जिले का स्थायी निवासी होना चाहिए। आवेदन पत्र के साथ जाति प्रमाण पत्र संलग्न करना होगा। आवेदक की वार्षिक आय ग्रामीण क्षेत्र में 52800 रुपये और शहरी क्षेत्र में 64920 रुपये से अधिक न हो। आय प्रमाण पत्र तहसीलदार के माध्यम से जारी हो। आधार कार्ड, राशनकार्ड, फोटो पहचान पत्र भी जरूरी है। इस योजना का लाभ लेने वाले पात्र लोग अपना आवेदन पत्र समस्त प्रमाण पत्रों की प्रमाणित प्रति सहित संलग्न कर कार्यालय जिला प्रबंधक उत्तराखंड बहुउद्देश्यीय वित्त एवं विकास निगम या अपने विकासखंड कार्यालय में सहायक समाज कल्याण अधिकारी के पास जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed