फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Secretory of Cm in Danpur

Bageshwar News: शिक्षकों की तैनाती होगी तो बच्चों का बेहतर होगा भविष्य

Wed, 28 Jun 2023 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 28 Jun 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Secretory of Cm in Danpur
Photo Title
बागेश्वर। सरकार जनता के द्वार के तहत मुख्यमंत्री, आवास एवं वित्त विभाग के सचिव सुरेंद्र नारायण पांडेय ने कपकोट के बिचला दानपुर क्षेत्र का भ्रमण किया। उन्होंने लीती के प्राथमिक विद्यालय जमुवाखाल में चौपाल लगाकर जनसमस्याएं सुनीं और ग्रामीणों को मोटा अनाज उत्पादन करने के लिए प्रेरित किया। क्षेत्रवासियों ने विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती और स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

चौपाल में ग्राम प्रधान चामू सिंह कोरंगा ने इंटर काॅलेज लीती में स्थायी प्रधानाचार्य, शिक्षक, पर्यावरण मित्र की नियुक्ति और विज्ञान वर्ग का संचालन कराने की मांग की। स्वयं सहायता समूह की संचालक धना कोरंगा ने सब्जी उत्पादन, पशुपालन, होम स्टे संचालन की जानकारी दी। उन्होंने लीती में एएनएम सेंटर खोलने और प्राथमिक विद्यालय जमुवाखाल को आदर्श विद्यालय बनाने की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने लीती भेड़ फार्म की खाली पड़ी बंजर भूमि महिला समूह को देने, उरेडा के बजाय गांव में यूपीसीएल के बिजली कनेक्शन की मांग की।
सचिव पांडेय ने क्षेत्र में लंपी बीमारी, जन स्वास्थ्य सुविधाओं और बच्चों के टीकाकरण की जानकारी ली। उन्होंने काश्तकारों से सब्जी, कीवी, सेब, फूल उत्पादन के साथ ही मोटा अनाज उत्पादन के लिए प्रेरित किया। सहकारिता विभाग को किसानों से शत प्रतिशत मोटा अनाज की खरीद करने के निर्देश दिए। चौपाल में डीडीओ संगीता आर्या, डीएफओ उमेश तिवारी, एसडीएम मोनिका समेत विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लीती में किया रात्रि विश्राम, सुबह किया क्षेत्र भ्रमण
बागेश्वर। सचिव पांडेय ने लीती में रात्रि विश्राम किया। बुधवार सुबह उन्होंने सब्जी, कीवी उत्पादन, मत्स्य पालन और लीती-शामा में ग्रोथ सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों से कृषि, उद्यान, मत्स्य, पशुपालन, स्वास्थ्य सुविधाएं, शिक्षा, दुग्ध, सहकारिता, बाल विकास की ओर से क्षेत्र में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed