{"_id":"649c7e787c1eb592e309c674","slug":"secratary-of-cm-in-bageshwar-bageshwar-news-c-8-1-177967-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम घोषणा के कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करें : पांडेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम घोषणा के कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करें : पांडेय
Thu, 29 Jun 2023 12:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Thu, 29 Jun 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। मुख्यमंत्री के सचिव सुरेंद्र नारायण पांडेय ने सीएम घोषणा के कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। कहा कि जिन योजनाओं में बजट प्राप्त हो गया है, उनमें गति लाते हुए शीघ्रता से पूरे किए जाएं।
बुधवार शाम विकास भवन सभागार में जिला योजना, राज्य, केंद्र सेक्टर की योजनाओं की समीक्षा करते हुए सचिव ने कहा कि अधिकारी पाक्षिक, मासिक प्लान तैयार करते हुए आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। विकास कार्याें में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।
जल जीवन मिशन के नोडल अधिकारी पेयजल निगम के ईई वीके रवि ने बताया कि जिले में द्वितीय चरण में 421 योजनाएं स्वीकृत हैं। 397 योजनाओं के टेंडर और ठेकेदारों से अनुबंध होने के बाद कार्य शुरू कर दिया है। 14 योजनाओं के टेंडर कर लिए गए हैं, अनुबंध होना बाकी है। 10 योजनाओं के टेंडर शीघ्र लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
सचिव ने किसानों के उत्पादों के विपणन की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। फल, सब्जी और अन्य उत्पाद को बढ़ाने की जरूरत बताते हुए कलस्टर विकसित करने के निर्देश दिए। मोटे अनाज की पैदावार पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने आपदा न्यूनीकरण कार्यों को प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए।
डीएम अनुराधा पाल ने निर्देशों का प्राथमिकता से अनुपालन करने को कहा। बैठक में सीडीओ आरसी तिवारी, डीडीओ संगीता आर्या, सीएमओ डॉ. डीपी जोशी, सीईओ जीएस सौन, जिला उद्यान अधिकारी आरके सिंह आदि अधिकारी मौजूद थे।