फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Second phase of mass support for district begins

जिले के लिए जनसमर्थन का दूसरा चरण शुरू

Sun, 30 Sep 2018 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  रानीखेत (अल्मोड़ा)।
अमर उजाला ब्यूरो  रानीखेत (अल्मोड़ा)। Updated Sun, 30 Sep 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
Second phase of mass support for district begins
जिले के लिए जनसमर्थन जुटाते संयुक्त मोर्चा के लोग - फोटो : अमर उजाला
 जिला बनाओ संयुक्त संघर्ष मोर्चा का जनसंपर्क अभियान का दूसरा चरण शुरू हो गया है। घोषित रानीखेत जिले को अस्तित्व में लाने की मांग को लेकर पदाधिकारियों ने अब ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान चलाया। ऐरोली गांव में बड़ी संख्या में जिले की मांग को समर्थन मिला। पदाधिकारियों ने कहा कि वर्षों से जिले के नाम पर लोगों के साथ छलावा होते आया है, लेकिन अब जिला लेकर ही दम लेंगे।
विज्ञापन


ऐरोली क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान के दौरान हुई बैठक में ग्रामीणों ने भी जिले की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। कहा कि जिले के अभाव में रानीखेत क्षेत्र निरंतर पिछड़ रहा है। सुविधाओं के अभाव में पलायन हो रहा है और गांव के गांव खाली हो रहे हैं। प्रधान जगदीश सिंह बिष्ट ने कहा कि जिले की मांग को लेकर पूरा समर्थन दिया जाएगा। भविष्य में ग्रामीण क्षेत्रों में भी इकाइयां बनाकर जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। 
विज्ञापन


कार्यक्रम दान सिंह, कमल सिंह, दलीप सिंह, इंद्र सिंह, आनंद सिंह, भुवन सिंह, हीरा सिंह, नंदन सिंह, पूरन सिंह, गोपाल सिंह, शोबन सिंह, संजय रौतेला, अतुल जोशी, विनोद कांडपाल, गोपाल नाथ, दीपक अग्रवाल, गणेश बिष्ट, गोकुल जोशी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed