फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   SDM caught heavy alcohol in cupcote

एसडीएम ने कपकोट में भारी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी

Wed, 05 Apr 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Wed, 05 Apr 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
कपकोट के एसडीएम ने छापेमारी कर एक मकान से भारी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी। अवैध शराब आबकारी विभाग को सौंप दी है। आबकारी विभाग ने पकड़ी गई शराब की कीमत 1.13 लाख रुपये बताई हैं।

मंगलवार की देर शाम कपकोट के एसडीएम रवींद्र बिष्ट को किसी ने खाईबगड़ क्षेत्र में एक मकान में अवैध रूप से भारी मात्रा में शराब की पेटियां रखे जाने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही एसडीएम तत्काल एसओ मदन मोहन जोशी के साथ मौके पर पहुंच गए। जिस कमरे में शराब होने की सूचना मिली उसमें ताला लगा पाया। मकान मालिक सुंदर सिंह से पूछताछ में उन्होंने इस कमरे को फरसाली निवासी भीम सिंह को किराए में देने की बात कही। 
विज्ञापन


रात होने पर एसडीएम के निर्देश पर उस कमरे में एक और ताला लगा दिया गया। बुधवार की सुबह एसडीएम ने तहसीलदार, एसओ, भवन स्वामी सहित क्षेत्रवासियों की मौजूदगी में कमरे को खुलवाया तो उस कमरे से डेनिस ह्विस्की की 299 बोतल शराब बरामद हुई। इतनी बड़ी मात्रा में अवैध रूप से छुपाकर रखी गई शराब देखकर सभी भौंचक रह गए। एसडीएम के निर्देश पर बरामद शराब को आबकारी विभाग के सुपुर्द कर दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध रूप से शराब रखने पर भीम सिंह का आबकारी एक्ट के तहत चालान किया गया है। आबकारी निरीक्षक गोविंद सिंह मेहता ने बताया कि भीम सिंह के कमरे से अवैध रूप से लगभग 25 पेटी शराब बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि पकड़ी गई शराब की कीमत 1.13 लाख रुपये है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed