{"_id":"5efcd6378ebc3ea1de1a25c1","slug":"scorched-people-raised-demand-for-compensation-in-lightning-accident-bageshwar-news-hld3881937113","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली दुर्घटना में झुलसे लोगों ने मुआवजा देने की मांग उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली दुर्घटना में झुलसे लोगों ने मुआवजा देने की मांग उठाई
विज्ञापन
बागेश्वर। हरसीला में ढाई महीने पहले हुई बिजली दुर्घटना में झुलसे लोगों में मुआवजा न मिलने से रोष है। इन लोगों ने विभाग पर दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि मुआवजा नहीं मिला तो आंदोलन छेड़ दिया जाएगा।
हादसे में झुलसे नवल किशोर पांडेय, भाष्कर जोशी और दिनेश चंद्र पांडे ने कपकोट के एसडीएम प्रमोद कुमार को ज्ञापन सौंपकर कहा कि बीते 16 अप्रैल को यूपीसीएल के जेई राजेंद्र सिंह साही और लाइनमैन राजू साही बिजली लाइन की मरम्मत करने के लिए गांव पहुंचे। गांव के लोगों से लाइन जोड़ने में सहयोग मांगा। बिजली विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही से लाइन जोड़ते समय करंट की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। वह लोग घायल हो गए।
घटना के बाद मृतकों के परिजनों को तो यूपीसीएल ने मुआवजा दे दिया है लेकिन घटना में झुलसे लोगों को एक रुपया भी मुआवजा नहीं दिया गया है। कहा है कि उन लोगों का इलाज में ही काफी धन खर्च हो गया है। उनकी माली हालत खराब है। इन लोगों ने एसडीएम से मुआवजा दिलाने की मांग की है।