फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Science Festival In Bageshwar

अंधविश्वासों से दूर रहकर वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाएं: डीएम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
Science Festival In Bageshwar
बागेश्वर के राइंका में आयोजित विज्ञान महोत्सव में मॉडलों की जानकारी लेतीं डीएम रीना जोशी। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। राइंका में शुक्रवार को जिला स्तरीय विज्ञान महोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डीएम रीना जोशी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि अंधविश्वास से दूर रहें और तर्क का दृष्टिकोण अपनाएं। पढ़ाई के दौरान अपने लक्ष्य का निर्धारण करने और उसे हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करने को भी कहा।
विज्ञापन

महोत्सव का शुभारंभ डीएम, सीएमओ डॉ. सुुनीता टम्टा, सीईओ जीएस सौन और डायट प्राचार्य डॉ. एसएस धपोला ने संयुक्त रूप से किया। डीएम ने बाल वैज्ञानिकों के मॉडलों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने महोत्सव में राज्य स्तर पर विज्ञान संगोष्ठी में पहला स्थान हासिल करने वाले उत्कृष धपोला और थल सेना कैंप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट नरेंद्र असवाल, पवन कुंवर को सम्मानित किया।
विज्ञापन

महोत्सव में जूनियर वर्ग कक्षा छह से आठ और सीनियर वर्ग में कक्षा नौ से 12 तक के 126 बाल वैज्ञानिकों ने विज्ञान प्रदर्शनी, मेला और ड्रामा आदि गतिविधियों में हिस्सा लिया। वहां पर प्रधानाचार्य दीप चंद्र जोशी, पूजा लोहनी, जितेंद्र कुमार जोशी, आलोक पांडेय, अतुल लोहनी, ममता पांडेय, नीरज जोशी, दीप बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed