फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Scaot-Guide Camp in Bageshwar

Bageshwar News: स्काउट-गाइड का होगा चरित्र निर्माण, कौशल विकास

Wed, 22 Mar 2023 12:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 22 Mar 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Scaot-Guide Camp in Bageshwar
बागेश्वर में सात दिनी स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया।
बागेश्वर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में सात दिनी स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इसमें डीएलएड के 48 स्काउट और 24 गाइड शामिल हुए।
विज्ञापन

समापन सत्र के मुख्य अतिथि रहे डायट के प्राचार्य डॉ. शैलेंद्र सिंह धपोला ने कहा कि चरित्र निर्माण और कौशल विकास में स्काउट-गाइड का अहम योगदान है। उन्होंने शिविरार्थियों से शिविर के दौरान सीखीं गईं बातों को आत्मसात करने के लिए कहा। शिविर के संयोजक रवि कुमार जोशी ने सात दिनों की गतिविधियां बताईं।
विज्ञापन


समापन से पूर्व स्काउट, गाइड ने डायट से स्वर्गाश्रम तक 10 किमी पैदल चलकर खोज चिह्नों का व्यावहारिक ज्ञान हासिल किया। सर्वधर्म प्रार्थना और राष्ट्रगान के साथ शिविर का समापन किया गया। आयोजन में प्रादेशिक प्रशिक्षण आयुक्त राम सिंह नेगी, शिविर संचालक प्रेमा भट्ट, प्रशिक्षक गिरीश चंद्र पांडेय, शिवानंद दुुबे, जिला सचिव लक्ष्मण सिंह कोरंगा, जिला प्रशिक्षण आयुक्त भुवन डसीला, रेवती बिष्ट ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निबंध प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा

जैंती (अल्मोड़ा)। जी-20 समिट के उपलक्ष्य में राम सिंह धौनी राजकीय महाविद्यालय जयंती में निबंध और पोस्टर प्रतियोगिता हुई। इसका विषय था वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भारत का प्रभाव और नवीकरणीय ऊर्जा के नए आयाम। इस प्रतियोगिता के परिणाम जल्द घोषित किए जाएंगे। कार्यक्रम के संयोजक और राजनीति विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ. योगेश सिंह राणा, मनीषा, अजय गिरि, डॉ. पूनम आर्य, जया, डॉ. रीमा आर्य, डॉ. राकेश बिष्ट आदि ने मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed