फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   SBI was engaged in ATM queu

एसबीआई के एटीएम में लगी रही कतार

Mon, 21 Nov 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Mon, 21 Nov 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

सोमवार को नगर के सभी बैंकों में रुपए निकालने वालों की भीड़ लगी रही। करेंसी नहीं मिलने से नगर के अधिकांश एटीएम अभी भी संचालित नहीं हुए। एकमात्र एसबीआई के एटीएम से रुपए निकले तो देर शाम तक लंबी कतार लगी रही। करेंसी नहीं होने से बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम का शटर सोमवार को डाउन रहा।
 बैंक के अधिकारियों के अनुसार उन्हें पिछले सप्ताह एसबीआई से तीन लाख की करेंसी मिली थी। इसके बाद कोई करेंसी नहीं मिली है। हल्द्वानी से मिली करेंसी में से ग्राहकों को साढ़े चार हजार रुपए उपलब्ध कराए जा रहे हैं। दो शादी वाले परिवारों को भी 18-18 हजार रुपए की धनराशि दी गई। बैंक के अधिकारियों के अनुसार पांच सौ रुपए के नोट आने के बाद अगले एक सप्ताह में हालात सामान्य होंगे। बागेश्वर नगर के अधिकांश एटीएम के शटर पिछले दो सप्ताह से बंद पड़े हैं। हालांकि शादी-ब्याह वाले परिवारों को बैंक से ढाई लाख रुपए की नकदी या जरूरत के अनुसार रुपए मिलने से राहत मिली है। 
विज्ञापन

.

। पांच सौ और एक हजार रुपए के नोटों को वापस लेने  के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ संस्थाओं द्वारा चैक व डिमांड ड्राफ्ट स्वीकार नहीं करने पर प्रशासन कार्रवाई करेगा। अपर जिलाधिकारी एसएस जंगपांगी ने बताया कि चिकित्सालय, कैटरर्स एवं टेंट हाउस आदि के द्वारा चैक, डिमान्ड ड्राफ्ट  एवं ऑनलाइन पेमेंट ट्रांसफर स्वीकार नहीं किए जाने की शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी  सहित सभी उपजिलाधिकारियों, तहसीलदारों व खण्ड विकास अधिकारियों को इस तरह की शिकायत मिलने पर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed