फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Saryu bridge repair work begins

सरयू पुल की मरम्मत का काम शुरू

Sat, 02 May 2015 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Sat, 02 May 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
Saryu bridge repair work begins

राष्ट्रीय राजमार्ग और लोनिवि प्रांतीय खंड की ओर से सरयू पुल का मरम्मत का काम शुरू हो गया है। पुल में काम चलने के कारण शुक्रवार को कांडा, पिथौरागढ़ की ओर जाने वाले वाहनों को आरे मंडलसेरा बाईपास की तरफ से भेजा गया। सुबह पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। इंजीनियरों का कहना है कि पुल की मरम्मत के दौरान यहां से यातायात बाधित रहेगा।

विज्ञापन


 नगर में सरयू के ऊपर वर्ष 1962 में निर्मित मोटर पुल के लिंटर में धंसाव होते जा रहा है। बुधवार को पुल के दुग बाजार की ओर से दो फीट से भी अधिक चौड़ाई वाले हिस्से में धंसाव हो गया। एनएच और लोनिवि के इंजीनियरों ने पुल पर रेत, मिट्टी से भरे थैलों से ढककर यातायात सुचारु किया था। पुल से रोजाना 400 से भी अधिक छोटे-बड़े वाहनों के कांडा, बेड़ीनाग, थल, मुनस्यारी, धारचूला, गंगोलीहाट, पिथौरागढ़ की ओर दौड़ने के कारण रेत, मिट्टी के थैले फट गए इससे धंसाव भी बढ़ने लगा।
विज्ञापन


शुक्रवार को इंजीनियरों ने धंसाव वाले हिस्से में सीमेंट कंक्रीट करके उसके ऊपर लोहे की सीट लगा दी है। पुल पर बड़े वाहनों का आवागमन बंद करवा दिया है जबकि दोपहिया वाहनों का चलना शुरू हो गया है। एनएच के अधिशासी अभियंता एलडी मथेला ने बताया कि लोनिवि से पुल के विधिवत हैंडओवर होने पर पुल के हर हिस्से को बारीकी से देखकर समस्या का स्थायी हल खोजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed