{"_id":"5873c3b34f1c1b1729ba8e43","slug":"sarayu-deployed-environment-friendly-cleaning-60","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरयू की सफाई के लिए 60 पर्यावरण मित्र तैनात किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरयू की सफाई के लिए 60 पर्यावरण मित्र तैनात किए
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Mon, 09 Jan 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
उत्तरायणी पर्व के लिए सरयू नदी में सफाई अभियान जारी है। नदी के किनारे फैलाए गए अधिकांश कूड़े को साफ किया जा चुका है। नगरपालिका की ओर से नदी की सफाई के लिए 60 पर्यावरण मित्र लगाए गए हैं। 14 जनवरी को सरयू संगम पर मकर संक्रांति के दिन सैकड़ों की संख्या में लोग स्नान के लिए आते हैं। सरयू नदी के किनारे लोगों ने कूड़ा करकट डालकर पानी को दूषित कर दिया था।
नदी की सफाई के लिए अमर उजाला की ओर से व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके तहत सभी वार्डों में लोगों से बातचीत कर नदी का धार्मिक महत्व बताते हुए। इसमें कूड़ा करकट न डालने का अनुरोध किया गया। शुरुआत में नगरपालिका ने पांच पर्यावरण मित्र तैनात किए। अब पालिका ने 60 पर्यावरण मित्रों को सफाई में लगाया है। इससे पूर्व जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल के नेतृत्व में सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों सहित स्कूली बच्चों ने भी नदी में उतरकर सफाई अभियान चलाया था।
अब सरयू नदी के किनारे बिखरा अधिकांश कूड़ा करकट साफ हो चुका है। कूड़ा डालते पकड़े जाने पर एक हजार रुपए जुर्माना वसूला जाएगा। नगरपालिका अध्यक्ष गीता रावल ने बताया कि नदी की सफाई का कार्य मंडलसेरा तक लगातार जारी है। उन्होंने बताया कि लोगों से नदी में कूड़ा करकट नहीं डालने की अपील भी की जा रही है।