फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   saraswati shishu mandir girls scored above 90 percentile

सरस्वती शिशु मंदिर की छात्राओं ने पाए 90 प्रतिशत से अधिक अंक

Sun, 27 May 2018 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर। Updated Sun, 27 May 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
saraswati shishu mandir girls scored above 90 percentile
90 प्रतिशत से अधिक अंक आने पर खुशी मनाती सरस्वती शिशु मंदिर बागेश्वर की हाईस्कूल की छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में सरस्वती शिशु मंदिर बागेश्वर की पांच छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। राधा तिवारी ने 93 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय टॉप किया, जबकि विद्यालय के 34 छात्र-छात्राओं ने प्रथम श्रेणी पाई है।
विज्ञापन


दिव्या रावत ने 91 प्रतिशत, हिमानी ने 91 प्रतिशत, मनीषा गढ़िया ने 90.6, कनिका जोशी ने 90 प्रतिशत अंक पाए हैं। पांचों छात्राओं की इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य रणजीत सिंह भंडारी, व्यवस्थापक विजय वर्मा, सतीश, कविता चन्याल, खीम सिंह, प्रकाश, रघुवीर, रघुनाथ, गिरीश, शंकर, नंदी रावत सहित पूरे विद्यालय परिवार ने खुशी व्यक्त की है।  
विज्ञापन

 

सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहते हैं गौरव 
हाईस्कूल की प्रदेश की मेरिट सूची में 18वीं रैंक प्राप्त करने वाले आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज कांडा के छात्र गौरव कांडपाल ने 94.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। पढ़ाई पूरी करने के बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहते हैं। गौरव ने बताया कि वह प्रतिदिन छह से सात घंटे पढ़ाई करते थे। गौरव के पिता जगदीश चंद्र कांडपाल चाय की दुकान चलाते हैं, जबकि माता लीला देवी आंगनबाड़ी सहायिका है। गौरव ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों को दिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इंटर की पढ़ाई के बाद कॅरिअर के बारे में सोचेंगे 
हाईस्कूल की मेरिट सूची में 25वीं रैंक प्राप्त करने वाले विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र रोहित परिहार ने 93.02 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। रोहित का कहना है कि उन्होंने सफलता के लिए प्रतिदिन छह घंटे पढ़ाई की। उनका कहना है कि इंटरमीडिएट करने के बाद कॅरिअर के विषय में सोचेंगे। रोहित के पिता रवाईखाल में रेस्टोरेंट चलाते हैं। माता विमला देवी गृहणी हैं। बड़ा भाई अजीत एयर फोर्स में है। रोहित ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों को दिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed