फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Sanitation Workshop

खुले में शौच से मुक्त हुई बागेश्वर की 40 ग्राम पंचायतें

Wed, 04 May 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Wed, 04 May 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
Sanitation Workshop
स्वच्छता कार्यशाला - फोटो : अमर उजाला

बागेश्वर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वजल परियोजना की ओर से ब्लाक स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला में जिले को पूर्ण रूप से शौच मुक्त करने के लिए व्यापक रणनीति और ग्राम पंचायतवार शौचालय निर्माण के लिए ग्राम प्रधान, आशा और आंगनबाड़ी और स्वच्छता प्रेरकों के साथ विस्तार से विचार विमर्श किया गया। 

विज्ञापन


परियोजना प्रबंधक गणेश पांडेय ने कहा कि बागेश्वर जिले की 40 ग्राम पंचायतें पूर्ण रूप से खुले में शौच मुक्त हो चुकी हैं। इन ग्राम पंचायतों में मनरेगा योजना के तहत 434 पारिवारिक व्यक्तिगत शौचालयों का निर्माण कार्य किया गया है। ब्लाक प्रमुख रेखा खेतवाल ने पूरे विकासखंड को खुले में शौच की प्रथा से मुक्त करने का आह्वान किया।
विज्ञापन


कार्यशाला में विषय विशेषज्ञ विरेंद्र भट्ट, संजय पांडे, आलोक सेमवाल ने खुले में शौच से होने वाली जलजनित बीमारियों की जानकारी दी। सभी लोगों को घरों में शौचालय निर्माण करने को कहा। मुख्य विकास अधिकारी एसएस पांगती ने स्वच्छ भारत मिशन की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जनपद बागेश्वर को मार्च 2017 तक पूर्ण रूप से खुले में शौच मुक्त करने के लिए जिला स्तर पर तैनात सभी अधिकारियों को ग्राम आवंटित कर दिए गए हैं। इस मौके पर ग्राम पंचायत बिलौना के प्रधान कैलाश सिंह गड़िया, नारायणगूंठ की प्रधान सविता नगरकोटी को खुले में शौच की प्रथा से मुक्त करने के लिए सम्मानित किया गया।


कार्यशाला में प्रधान मोहन सिंह, निर्मला,  अंजू देवी, हरीशचंद्र, मदन राम, अनीता टम्टा, हरीश चंद्र आगरी, स्वजल परियोजना के देवेंद्र कांडपाल, संजय सिंह, ध्यान चंद्र लोहनी आदि मौजूद थे। संचालन गिरिजा शंकर भट्ट ने किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed