{"_id":"59aede1d4f1c1b65078b471a","slug":"sanatani-mela-concludes-with-statue-of-mother-nanda-and-sunanda","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां नंदा-सुनंदा की मूर्ति विसर्जन के साथ सनेती मेला संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां नंदा-सुनंदा की मूर्ति विसर्जन के साथ सनेती मेला संपन्न
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Tue, 05 Sep 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
सनेती मेले में उमड़ी मेलार्थियों की भीड़।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां नंदा-सुनंदा की मूर्ति विसर्जन के साथ ही रंगीली नाकुरी के सनेती में आयोजित नंदा देवी मेला मंगलवार को संपन्न हो गया। समापन के मौके पर लोक कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुति से दर्शकों को खूब झुमाया। मंदिर में आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख मनोहर राम ने कहा कि मेलों से सामाजिक सद्भाव बढ़ता है। उन्होंने पौराणिक संस्कृति को बचाए रखने के लिए भावी पीढ़ी को आगे आने कहा। सनेती मेले के समापन लोक कलाकार प्रह्लाद मेहरा ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ... की मन मोहक प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
उन्होंने गीत ओ हिमा कांछू तेरो जलेबी को डाब... और जी रया जाबि रया... गीत गाकर लोगों की खूब वाहवाही लूटी। कलाकार पूरन राठौर ने श्री कृष्ण पर आधारित भजन पेश किया। लोक संपर्क और संस्कृति विभाग देहरादून की ओर से नैनी सैनी पिथौरागढ़ की टीम से आए कलाकारों में प्रकाश रावत और सुरेंद्र सुरीला ने ओ नंदा सुनंदा तू दैणी है जाये... समेत कई अन्य मनमोहक गीत पेश किए।
विज्ञापन
विधायक बलवंत भौर्याल ने कहा कि मेले मेल-मिलाप के प्रतीक होते हैं। इनकी गरिमा को बरकरार रखने में सभी को आगे आना होगा। कहा कि मेले की भव्यता बनाए रखने के लिए सरकार भी प्रयास कर रही है।
इस दौरान मेला कमेटी के अध्यक्ष तारा सिंह बाफिला, मंगल सिंह बाफिला, धन सिंह भौर्याल, भाजपा जिलाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया, मंडल अध्यक्ष योगेश हरड़िया, ज्येष्ठ उप प्रमुख हरीश शाही, व्यवस्थापक कुंदन रैखोला, कै. धन सिंह बाफिला, कै. कवींद्र सिंह बाफिला, महेश बाफिला, जवाहर सिंह बाफिला और पान सिंह मेहता आदि थे।