फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Sample Collected

खाद्य विभाग ने लिए मैदा, तेल, दूध और मिठाई के सैंपल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 12:40 AM IST
विज्ञापन
Sample Collected
बागेश्वर में नगर की एक दुकान में निरीक्षण करते खाद्य विभाग के अधिकारी। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। खाद्य सुरक्षा विभाग ने सोमवार को बागेश्वर बाजार की विभिन्न दुकानों से पांच नमूने लिए। वहीं स्वच्छता की अनदेखी पर तीन दुकानदारों को नोटिस दिए।
विज्ञापन

सोमवार को खाद्य सुरक्षा विभाग के अभिहित अधिकारी डॉ. प्रकाश चंद्र फुलारा और खाद्य सुरक्षा अधिकारी विपिन कुमार की टीमों ने नगर की परचून और मिठाई की दुकानों का निरीक्षण किया। मिष्ठान विक्रेताओं को बिना मिलावट की शुद्ध मिठाई बेचने और साफ-सफाई का विशेष ध्यान देने और मिठाई बनाने के सामान की खरीद का बिल सुरक्षित रखने को कहा गया।
विज्ञापन

वहीं, दुकानों में कालातीत सामान की बिक्री नहीं करने के निर्देश दिए। अभिहित अधिकारी ने बताया कि सैंपल जांच के लिए विश्लेषणशाला भेज दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed