{"_id":"6431aa92f5d5a8165b04823b","slug":"saint-abhiram-das-reached-bhadratunga-bageshwar-news-c-8-1-106450-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: लघु अर्द्धकुंभ को लेकर संत अभिराम दास भद्रतुंगा पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: लघु अर्द्धकुंभ को लेकर संत अभिराम दास भद्रतुंगा पहुंचे
Sat, 08 Apr 2023 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sat, 08 Apr 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। प्रख्यात तीर्थस्थल भद्रतुंगा में इसी महीने होने वाले लघु अर्द्धकुंभ को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पारिवारिक गुरु महामंडलेश्वर अभिराम दास भद्रतुंगा पहुंच गए हैं। वह अर्द्धकुंभ की तारीख की घोषणा करेंगे।
शनिवार को बागेश्वर पहुंचने पर महामंडलेश्वर अभिराम दास का उनके अनुयायियों ने स्वागत किया। संत अभिराम दास ने सभी लोगों को भद्रतुंगा में आहूत लघु अर्द्धकुंभ में शिरकत करने की अपील की। इससे पहले जिला मुख्यालय में हुई बैठक में लोगों ने भद्रतुंगा में प्रस्तावित लघु अर्द्धकुंभ को सफल बनाने के लिए विचार-विमर्श किया। लोगों ने एकमत से कहा कि पहली बार जिले में इतना बड़ा आयोजन हो रहा है।
सभी लोगों को आयोजन की सफलता में योगदान देना चाहिए। इस मौके पर नरेंद्र खेतवाल, दलीप खेतवाल, पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, प्रकाश साह, हरीश सोनी, इंद्र सिंह परिहार, कंचन साह, कवि जोशी, दीपक गस्याल आदि मौजूद थे। उधर, बैजनाथ में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, मंडल अध्यक्ष मंगल राणा, ब्लॉक प्रमुख हेमा बिष्ट, केसी आर्या, ठाकुर मेहरा, भाजपा के जिला महामंत्री घनश्याम जोशी आदि ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
भद्रतुंगा में अर्द्ध कुंभ की तैयारियां देखने पहुंचे पीएम के आध्यात्मिक गुरु देवानंद महाराज
गरुड़ (बागेश्वर)। कपकोट के भद्रतूंगा में अर्ध कूंभ की तैयारियों के सिलेसिले में यहां पहुंचे पीएम मोदी के पारिवारिक आध्यात्मिक गुरु देवनानंद महाराज का बैजनाथ आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शिष्टाचार मुलाकात की। पार्टी कार्यकर्ताओं ने शाँल ओढ़ाकर उन्हें सम्मान दिया।पीएम मोदी के पारिवारिक आध्यात्मिक गुरु देवानंद गढ़वाल मंडल के ग्वालदम से शनिवार को एक वाहन से बैजनाथ पहुंचे। बैजनाथ तिराहे पर पहुंचने पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने महाराज देवानंद का उनका स्वागत किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने शांँल ओढ़ाकर उन्हें सम्मान दिया। उसके बाद वह कपकोट को रवाना हो गये।
इससे पूर्व महाराज के शिष्य अविरंदास महाराज ने केएमबीएन के विश्राम गृह बैजनाथ में स्थानीय जनता को संबोधित करते कहा कि अप्रैल माह में कपकोट के भद्रतुंगा में महाराज देवानंद की पहल पर अर्ध कूंभ होगा। उन्होंने अर्धकूंभ में बैजनाथ क्षेत्र अधिक से अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने को कहा। वहां भाजपा के मंडल अध्यक्ष मंगल राणा, ब्लाॅक प्रमुख हेमा बिष्ट, केसी आर्या, ठाकुर मेहरा, भाजपा के जिला महामंत्री घनश्याम जोशी, हरीश रावत, दिगंबर नाथ गोस्वामी, महेश ठाकुर, डीके जोशी, आनंद बिष्ट, बहादुर कोरंगा,इंद्र सिंह बिष्ट, ठाकुर मेहरा, आदि ने विचार रखें।