{"_id":"c4ccda6fda370b2ca1473cc4edf7bb6d","slug":"sahastradhara-worship-the-guru-gorakhnath-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहस्त्रधारा में गुरु गोरखनाथ की पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहस्त्रधारा में गुरु गोरखनाथ की पूजा
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/बागेश्वर
Updated Mon, 04 May 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
उच्च हिमालय पर सुदूरवर्ती सहस्त्रधारा, भद्रतुंगा में नगर स्थित बागनाथ मंदिर समेत बुध पूर्णिमा के उपलक्ष्य में गंगा मैया, गुरु गोरखनाथ आदि देवी, देवताओं की पूजा हुई। उच्च हिमालय में सहस्त्रधारा का मिलन सरमूल से निकलकर आई सरयू के साथ होता है। इसी संगम पर गुरु गोरखनाथ, भगवान भोलेनाथ, दुर्गा, सरयू के मंदिर हैं। गोरखनाथ के मंदिर में बुध पूर्णिमा पर इस साल भी भव्य समारोह हुआ।
विज्ञापन
गुरु गोरखनाथ आदि देवताओं की पूजा हुई। इसमें भागीचंद्र सिंह टाकुली, कैप्टन चामू सिह टाकुली आदि शामिल हुए। यहां से छह किमी दूर बैछम के पास भद्रतुंगा में भी भव्य मेला लगा। वहां मां गंगा आदि देवी देवताओं के मंदिरों में पूजा हुई। दोनों ही स्थानों पर भंडारा भी हुआ, जिसमें शामा, नामिक, किलपारा, बदियाकोट, सोराग आदि गांवों से आए सैकड़ों लोगोें ने शिरकत की। इधर बागनाथ मंदिर में भी लोगों ने जलाभिषेक किया। पूजा, अर्चना की गई।
विज्ञापन