{"_id":"6181897d05a9e00f5a3551ae","slug":"sadhu-sant-of-juna-akhada-bageshwar-bageshwar-news-hld443483464","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचदशनाम जूना अखाड़ा की छड़ी यात्रा का बागेश्वर में हुआ भव्य स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचदशनाम जूना अखाड़ा की छड़ी यात्रा का बागेश्वर में हुआ भव्य स्वागत
विज्ञापन
बागेश्वर पहुंची श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा की छड़ी यात्रा। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर/कौसानी। पंचदशनाम अखाड़ा की पवित्र छड़ी यात्रा का बागेश्वर पहुंचने पर स्वागत हुआ। छड़ी यात्रा हरिद्वार से चार धाम की यात्रा पूरी कर जिला मुख्यालय पहुंची। बस स्टेशन पर विधायक चंदन राम दास और महंत शंकर गिरी महाराज ने यात्रा की अगुवानी की। जहां से ढोल नगाड़ों की थाप पर जयकारों के साथ यात्रा बागनाथ मंदिर गई। यात्रा का समापन 11 नवंबर को माया देवी मंदिर हरिद्वार में होगा।
छड़ी यात्रा का शुभारंभ 20 अक्तूबर को हरिद्वार के माया देवी मंदिर से मुख्य छड़ी महंत सभापति प्रेम गिरी महाराज के नेतृत्व में हुआ था। यात्रा चारधाम होकर मंगलवार को कौसानी होते हुए बागेश्वर पहुंची। पहले कौसानी में यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। शाम को यात्रा का जिला मुख्यालय में ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत हुआ। विधायक दास ने कहा कि छड़ी यात्रा सनातन धर्म की विशेषता को प्रकट करती है।
यात्रा के दौरान साधु-संतों ने लोगों को सनातन धर्म की परिभाषा और विशेषताएं भी बताई। नगर भ्रमण के बाद यात्रियों ने गुरु दत्तात्रेय मंदिर में दर्शन पूजन किया। जिसके बाद यात्रा बागनाथ और कालभैरव मंदिर में पूजा अर्चना कर विश्व में सुख और शांति की कामना की गई। वहां पर जूना अखाड़ा के महंत शंकर गिरी महाराज, दीपक गिरी, पुष्कर राज गिरी, मनप्रीत गिरी आदि थे।