फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Rural water after the fierce Bhuludha

पानी नहीं मिलने से भड़के भुल्यूड़ा के ग्रामीण

Fri, 05 Feb 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Fri, 05 Feb 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन

 जिला मुख्यालय से लगी मंडलसेरा ग्राम पंचायत के भुल्यूड़ा के 40 परिवारों को लंबे समय से पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीण पेयजल संस्थान से पानी की आपूर्ति के लिए कई बार मांग कर चुके हैं।

विज्ञापन


 लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। संयुक्त जनकल्याण समिति ने डीएम को ज्ञापन देेकर पानी की आपूर्ति शीघ्र शुरू न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेेतावनी दी है।
विज्ञापन


डीएम को दिए ज्ञापन में संयुक्त जनकल्याण समिति के अध्यक्ष दीवान सिंह दानू ने कहा है कि पेयजल संस्थान की योजना से मंडलसेरा ग्राम पंचायत के भुल्यूड़ा तोक के 40 परिवारों को लंबे समय से पीने के पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है जबकि चुपराड़ी तोक में 24 घंटे पानी चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नजदीक में पानी के अन्य स्रोत न होने के कारण ग्रामीणों को स्थानीय गधेेरों के दूषित पानी का सहारा लेने को मजबूर होना पड़ रहा है। गंदा पानी पीने से बीमारियां फैलने की आशंका है।


पानी की आपूर्ति के लिए कई बार मांग कर चुके हैं लेकिन विभाग पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। उन्होंने डीएम से योजना में पानी की शीघ्र आपूर्ति कराने के लिए पेयजल विभाग को कड़े निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed