फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Rural angry due to diamond not getting justice

हीरा को न्याय नहीं मिलने से ग्रामीण आक्रोशित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Rural angry due to diamond not getting justice
पुलिस के खिलाफ बागेश्वर कलक्ट्रेट में नारेबाजी करते पुड़कुनी के ग्रामीण। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। चरस तस्करी के आरोप मेें गिरफ्तार हीरा को न्याय नहीं मिलने से ग्रामीण आक्रोशित है। सोमवार को जनता दरबार में पहुंचे ग्रामीणों ने डीएम रंजना राजगुरु को ज्ञापन दिया। उन्होंने कलक्ट्रेट के बाहर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

ग्रामसभा पुड़कुनी के हीरा सिंह पुत्र ईश्वर सिंह को चरस तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस ने गलत बरामदगी दिखाकर हीरा को पकड़ा है। उन्होंने कपकोट पुलिस पर हीरा को फंसाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि वह निर्दोष है, उसे साजिशन इस मामले में घसीटा गया है। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी वह जनता दरबार में न्याय की मांग कर चुके हैं। लेकिन मामले में कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। उन्होंने डीएम से मामले की मजिस्ट्रील जांच कराने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में किशन सिंह, धन सिंह, मीना मेहरा, राजन सिंह, बलवंत सिंह, मीरा देवी, गंगा सिंह, उदय सिंह, ईश्वर सिंह समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed