फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   RUDRAPUR CHAMPION

रुद्रपुर टीम इवेंट में चैंपियन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
RUDRAPUR CHAMPION
ुमाऊं विवि नैनीताल की बागेश्वर में आयोजित अंतर महाविद्यालयी बैडमिंटन पुरुष, महिला प्रतियोगिता ? - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कुमाऊं विवि नैनीताल की अंतर महाविद्यालयी बेडमिंटन प्रतियोगिता की टीम इवेंट का फाइनल रुद्रपुर की टीम ने 3-2 के अंतर से जीत लिया है। रुद्रपुर की टीम ने फाइनल में काशीपुर को शिकस्त दी। उधर महिला वर्ग का फाइनल मंगलवार को रामनगर और रुद्रपुर के बीच होगा। सोमवार को महिला वर्ग के सेमीफाइनल में बागेश्वर और पिथौरागढ़ की टीमें सेमीफाइनल में बाहर हो गईं। इससे पहले पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल में हल्द्वानी और पिथौरागढ़ की टीमों को हराकर काशीपुर और रुद्रपुर की टीम फाइनल में पहुंची थीं।
विज्ञापन

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बागेश्वर की ओर से इंडोर स्टेडियम में सोमवार को बागेश्वर की अमिता खेतवाल, दीप्ति परिहार ने महिला महाविद्यालय हल्द्वानी, रुद्रपुर की टीम ने गरुड, नैनीताल ने मुनस्यारी को पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। क्वार्टर फाइनल अल्मोड़ा-बागेश्वर, काशीपुर-रामनगर, एमबी हल्द्वानी-रुद्रपुर, नैनीताल-पिथौरागढ़ के मध्य खेला गया। बागेश्वर, रामनगर, रुद्रपुर और पिथौरागढ़ की टीम ने सेमीफाइनल में भाग लिया। सेमीफाइनल में रामनगर ने बागेश्वर को, रुद्रपुर ने पिथौरागढ़ की टीम को पराजित किया। महिला वर्ग का फाइनल रामनगर और रुद्रपुर के बीच मंगलवार को खेला जाएगा।
विज्ञापन

इधर, पुरुष वर्ग में प्रथम राउंड में बागेश्वर ने बलुवाकोट, रानीखेत ने अल्मोड़ा, गरुड़ ने मुनस्यारी, रामनगर ने नैनीताल को पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। क्वार्टर फाइनल में रुद्रपुर ने बागेश्वर, एमबी हल्द्वानी ने रानीखेत, पिथौरागढ़ ने गरुड़, काशीपुर ने रामनगर को पराजित किया। सेमीफाइनल रुद्रपुर-हल्द्वानी, पिथौरागढ़-काशीपुर के मध्य खेला गया, जिसमें रुद्रपुर और काशीपुर ने सेमीफाइनल जीत कर फाइनल में प्रवेश किया। पुरुष वर्ग के टीम इवेंट का फाइनल रुद्रपुर ने काशीपुर को तीन-दो से हराकर जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed