फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Rs 183 cut in commercial cylinder prices; traders dissatisfied.

Bageshwar News: व्यावसायिक सिलिंडर में 183 रुपये की कटौती, व्यापारियों में असंतोष

Sun, 05 Jul 2026 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sun, 05 Jul 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Rs 183 cut in commercial cylinder prices; traders dissatisfied.
बागेश्वर। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल और ऊर्जा की कीमतों में आए उछाल के बाद व्यावसायिक गैस सिलिंडरों के दामों में हुई बेतहाशा वृद्धि से कारोबारी पहले ही परेशान थे। अब राहत के नाम पर 19 किलोग्राम वाले व्यावसायिक सिलिंडर के दामों में 183 रुपये की कटौती की गई है। होटल, रेस्टोरेंट और कैटरिंग से जुड़े व्यापारियों का कहना है कि यह कमी ऊंट के मुंह में जीरा जैसा है।
विज्ञापन

दामों में कमी के बावजूद व्यापारियों के मुनाफे में कोई खास फर्क नहीं पड़ा है जिसके चलते इस कटौती को लेकर गहरा असंतोष है। व्यापारियों के अनुसार बीते कुछ महीनों में व्यावसायिक गैस सिलिंडर के दामों में जो ऐतिहासिक उछाल आया था उसके मुकाबले यह राहत ना के बराबर है। बीते मई महीने में सिलिंडर के दाम ₹1,700 से ₹3,210 के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए थे। इसमें 183 रुपये की कटौती कर अब सिलिंडर की कीमत ₹3,030 पर पहुंच गई है।
विज्ञापन

कारोबारियों का दर्द
- जिस रफ्तार से व्यावसायिक गैस सिलिंडर के रेट बढ़े थे उसके मुकाबले यह कटौती बेहद कम है। इससे हमारी आर्थिक स्थिति सुधरने वाली नहीं है। गैस महंगी होने पर भी हम ग्राहकों के लिए खाने की थाली का रेट रोज-रोज नहीं बढ़ा सकते, सारा घाटा खुद झेलना पड़ रहा है। - नरेश कुमार, होटल कारोबारी
विज्ञापन
विज्ञापन


- ₹183 रुपये की कटौती बहुत कम है सरकार को इसे और सस्ता करना चाहिए था। लगातार बढ़ रही चौतरफा महंगाई के बीच इतनी नाममात्र की कटौती से बाजार पर कोई सकारात्मक असर नहीं पड़ने वाला है। - नरेंद्र दानू, होटल कारोबारी- बढ़ती महंगाई के दौर में इतने महंगे दामों पर होटल का काम संभालना बहुत मुश्किल हो गया है। हमारी थाली के रेट सीमित हैं। गैस के दाम इतने ऊंचे बने रहने से अब होटल व्यवसाय में मुनाफा नहीं के बराबर रह गया है। - पंकज बिष्ट, होटल कारोबारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed