फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Rohit and Vineet's models topped

रोहित और विनीत के मॉडल रहे अव्वल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Rohit and Vineet's models topped
सैनिक हाईस्कूल बागेश्वर में आयोजित इंस्पायर विज्ञान प्रदर्शनी के प्रतिभा विद्यार्थी। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। तहसील रोड स्थित सैनिक हाईस्कूल में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार और एससीईआरटी उत्तराखंड की ओर से जिला स्तरीय प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में जीआईसी अमस्यारी के रोहित परिहार का पर्वतीय कृषि यंत्र शीर्षक पर बनाया गया मॉडल और जीआईसी खुनौली के विनीत कांडपाल का वाटर फिल्टर संबंधी मॉडल अव्वल रहा। जिले के 19 बच्चों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। इनमें से दो बच्चों का राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस योजना से छात्रों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ती है। विशिष्ट अतिथि जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गोविंद सिंह भंडारी ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों से दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले छात्र-छात्राओं को विज्ञान के प्रति अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। इंस्पायर एवार्ड योजना के जिला समन्वयक राजीव निगम ने योजना की जानकारी दी। बताया कि इसका उद्देश्य विज्ञान की पढ़ाई को बढ़ावा देना है। इससे पहले छात्र-छात्राओं ने वंदना और स्वागत गीत पेश किए। सीईओ नरेश शर्मा ने अध्यक्षता की। डॉ. शैलेंद्र धपोला, मोहन गुरुरानी, दिनेश मोहन बिष्ट निर्णायक रहे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य लक्ष्मी टाकुली, संगम साह, दलबीर सिंह, चंपा बोरा, भारत जोशी, प्रदीप सिंह रावत, राजेश्वरी कोरंगा, हीरा बिष्ट, गणेश सिंह रावत आदि मौजूद थे। ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed