फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Roads will be fixed, temporary police post will be built in Supi-Bhadratunga

Bageshwar News: सड़कें होंगी दुरुस्त, सूपी-भद्रतुंगा में बनेगी अस्थायी पुलिस चौकी

Sat, 15 Apr 2023 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 15 Apr 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Roads will be fixed, temporary police post will be built in Supi-Bhadratunga
बागेश्वर के भद्रतुंगा में लघु अर्धकुंभ की व्यवस्थाओं और तैयारियों पर मंथन करते विधायक सुरेश गढि
बागेश्वर। भद्रतुंगा में होने वाले लघु अर्धकुंभ श्रीराम महायज्ञ से पूर्व क्षेत्रवासियों को बदहाल सड़कों की परेशानी से निजात मिल सकती है। विधायक सुरेश गढि़या और डीएम अनुराधा पाल ने भद्रतुंगा जाकर अर्धकुंभ की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सड़कों की मरम्मत और चौड़ीकरण कराने के निर्देश दिए। विधायक ने सुरक्षा व्यवस्था चौक चौबंद रखने के लिए सूपी और भद्रतुंगा में अस्थायी पुलिस चौकियां बनाने को कहा।
विज्ञापन

विधायक गढि़या ने कहा कि महायज्ञ के दौरान क्षेत्र की सड़कों पर भारी यातायात रहेगा। ऐसे में सड़क पर दो वाहनों के आसानी से पास होने की व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने सड़क पर संकेतक लगाने को कहा ताकि बाहर से आने वाले साधु-संतों को सड़क मार्ग की जानकारी मिल सके। उन्होंने पुलिस विभाग को अस्थायी चौकी खोलने के साथ ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने के निर्देश दिए। डीएम ने जिला पंचायत को अस्थायी शौचालय बनाने, कूड़ा निस्तारण का उचित प्रबंध करने, पेयजल और बिजली विभाग से पानी की उचित व्यवस्था करने और बिजली आपूर्ति सुचारु रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

साथ ही स्वास्थ्य विभाग को शिविर लगाकर डॉक्टर, फार्मासिस्ट की तैनाती करने, दवा, उपकरण और एंबुलेंस की उपलब्ध कराने को कहा। वहां श्रीराम महायज्ञ समिति के अध्यक्ष बलवंत सिंह भौर्याल, दयाल कुमल्टा, महंत देवानंद दास, सीडीओ संजय सिंह, डीडीओ संगीता आर्या, सीएमओ डॉ. डीपी जोशी, डिप्टी सीएमओ डॉ. हरीश पोखरिया, सीओ एसएस राणा, भाजयुुुमो जिलाध्यक्ष दीपक गस्याल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम को बनाया नोडल अधिकारी
बागेश्वर। भद्रतुंगा में तीन से 11 मई तक होने वाले लघु अर्धकुंभ में देश के विभिन्न राज्यों से साधु-संतों और श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। इस दौरान व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के लिए डीएम ने कपकोट/कांडा की एसडीएम मोनिका को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed