फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Roads closed for 20 days, ration and vegetable shortages, darkness engulfs 15 villages

Bageshwar News: 20 दिन से बंद सड़कों पर राशन-सब्जी का संकट, 15 गांवों में छाया रहा अंधेरा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Roads closed for 20 days, ration and vegetable shortages, darkness engulfs 15 villages
बागेश्वर। पर्वतीय क्षेत्र में हो रही मूसलाधार बारिश के चलते ग्रामीण इलाकों में सड़कों की हालत बेहद खस्ता हो चुकी है। जिले में दो मुख्य ग्रामीण सड़कों को बंद हुए 20 दिन से अधिक का समय बीत गया है, जिससे प्रभावित इलाकों में राशन, सब्जी और गैस जैसी जरूरी सामग्री नहीं पहुंच पा रही है। बृहस्पतिवार की रात कपकोट तहसील में सबसे अधिक 77 एमएम बारिश दर्ज की गई। इसके कारण शुक्रवार को जिले की 24 सड़कों पर यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा।
विज्ञापन

जिला आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार कपकोट विधानसभा क्षेत्र में मलबा और बोल्डर आने से सबसे अधिक सड़कें बंद हुई हैं। इनमें धैना-लखनी और खातीगांव-देवतोली मार्ग पिछले 20 दिनों से बंद पड़े हैं, जिससे स्थानीय लोगों के सामने रोजमर्रा की चीजों का संकट गहरा गया है। नरगड़ा निवासी तारा सिंह ने बताया कि सड़क बंद होने के साथ-साथ उनके गांव में बिजली आपूर्ति ठप है, जिससे लोगों के ऑनलाइन काम भी पूरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। पोथिंग निवासी प्रकाश सिंह ने बताया कि सड़कों के बंद होने से ग्रामीण अपनी सब्जी को बाजार तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं। हालांकि, विभाग ने मुस्तैदी दिखाते हुए शुक्रवार को 17 बंद मार्गों को यातायात के लिए खोल दिया है।
विज्ञापन



इन मार्गों पर यातायात रहा ठप
बारिश के कारण धैना-लखनी, कपकोट-कर्मी, भानी-हरसिंग्याबगड़, खड़लेख-भनार, खातीगांव-देवतोली, कुचौली-टकनार, कमेड़ीदेवी-भैसूड़ी, बनलेख-गणुवासिरमोली, कपकोट-पिंडारी, सूपी-हरकोट, भयूं-गडेरा, हरसीला, धरमघर-माजखेत, धरमघर-सनगाड़, कमेड़ीदेवी-स्यांकोट, भयूं-गुलेर, नौकाना-बसेरा, पोथिंग, बड़ेत, गुलम-परगड़ और मुनार आदि मोटर मार्गों पर भारी बोल्डर और मलबा आने से आवाजाही बंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



दुग-नाकुरी के 15 गांवों में 15 घंटे रही बत्ती गुल
कांडा। दुग-नाकुरी तहसील के बनलेख स्थित विद्युत उप केंद्र में खराबी आने के कारण बृहस्पतिवार की शाम करीब छह बजे अचानक बिजली गुल हो गई। इसके चलते किड़ई, पचार, महोली, रीमा, कुरौली, बाफिलागांव, सुरकाली समेत क्षेत्र के 15 गांवों में अंधेरा छा गया। रातभर मूसलाधार बारिश के बीच ग्रामीणों को बिना बिजली के ही रात काटनी पड़ी। शुक्रवार सुबह नौ बजे विद्युत आपूर्ति सुचारू होने के बाद ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed