फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   road work starts

बदियाकोट से कुंवारी मोटर मार्ग निर्माण कार्य शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
road work starts
बदियाकोट से कुंवारी गांव की सड़क का शिलान्यास करते कपकोट के विधायक बलवंत सिंह भौर्याल। - फोटो : BAGESHWAR
कपकोट/बागेश्वर। विधानसभा क्षेत्र कपकोट के मल्ला दानपुर पिंडर घाटी के गांव कुंवारी तक सड़क बनेगी। इसके लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बदियाकोट गांव से सड़क स्वीकृत हुई है। विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने रविवार को निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

बताया कि बदियाकोट-कुंवारी मोटर मार्ग की लंबाई 23.425 किमी है। इसकी स्वीकृत लागत 1316.62 लाख रुपये हैं। इसके सापेक्ष 65 लाख रुपये अवमुक्त हो गए हैं। इस मोटर मार्ग का लाभ किलपारा, कुंवारी, विलय, नौडी के ग्रामीणों को मिलेगा। इन गांवों की आबादी करीब 1800 है। इसके लिए ग्रामीणों ने कई बार आंदोलन, धरना और प्रदर्शन किए थे। सड़क की स्वीकृति पर ग्रामीणों ने खुशी जताई है। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य गोविंद दानू, कुंवारी के निवर्तमान प्रधान किशन दानू, किलपारा के निवर्तमान प्रधान जमन सिंह दानू ने विचार रखे।
विज्ञापन

विधायक भौर्याल वाछमधुर से 15 अगस्त को लापता महिला हीरा देवी के घर गए उन्होंने हीरा समेत तीन बच्चों के लापता होने से चिंतित परिजनों को सांत्वना दी। परिजनों को हरसंभव मदद का भी आश्वासन किया। कार्यक्रम में कपकोट के निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख मनोहर राम, भाजपा कपकोट मंडल अध्यक्ष शेर सिंह बिष्ट, पीएमजीएसवाई कपकोट के जेई देवेंद्र कुमार, जितेश मेलकानी, चंदन दानू, भूपाल सिंह, दरबान टाकुली, चतुर सिंह, विक्रम बोहरा, जैमल सिंह, नरेंद्र सिंह, लक्ष्मण देव, आनंद टाकुली आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed