{"_id":"62a0eeed856d0c420a1f49c9","slug":"road-renovation-after-11-months-bageshwar-news-hld465289844","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांडा तहसील कार्यालय के पास क्षतिग्रस्त एनएच की 11 माह बाद हुई मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांडा तहसील कार्यालय के पास क्षतिग्रस्त एनएच की 11 माह बाद हुई मरम्मत
विज्ञापन
बागेश्वर के कांडा में तहसील गेट के पास एनएच की मरम्मत करता मिस्त्री। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांडा (बागेश्वर)। कांडा तहसील कार्यालय के पास क्षतिग्रस्त राष्ट्रीय राजमार्ग की 11 महीने बाद मरम्मत हो गई है। सड़क क्षतिग्रस्त होने से वाहनों की आवाजाही में दिक्कत हो रही है।
जुलाई 2021 में कांडा तहसील कार्यालय के गेट के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग का करीब 15 मीटर हिस्सा दरक गया था। सड़क क्षतिग्रस्त होने से चौड़ाई काफी कम हो गई थी। पुलिस ने क्षतिग्रस्त सड़क के पास चेतावनी बोर्ड लगा रखे थे। बजट न मिलने के कारण लंबे समय तक सड़क की मरम्मत न होने के कारण वाहनों की आवाजाही में दिक्कतें हो रही थी।
एनएच डिवीजन रानीखेत ने बजट उपलब्ध होने के बाद एचएन की मरम्मत कर दी है। सड़क के नीचे से दीवार लगाई गई है। सड़क की मरम्मत होने से वाहन संचालन में हो रही दिक्कत दूर हो गई है। बागेश्वर से जिले की सीमा कोटमन्या के पास तक एनएच 8 स्थानों पर बुरी तरह से दरका है। एनएच में अनगिनत गड्ढे पड़े हुए हैं। रानीखेत एनएच डिवीजन के ईई महेंद्र कुमार का कहना है कि पिछली बरसात में एनएच को करीब दस करोड़ का नुकसान हुआ था। बजट उपलब्ध होने पर कांडा में सड़क ठीक करा दी गई है। शेष स्थानों पर भी एनएच की मरम्मत के पुरजोर प्रयास किए जा रहे हैं।