{"_id":"617d9eb3f1cb303b673edb58","slug":"road-jam-for-mobile-conectivity-in-dulam-bageshwar-news-hld4431839123","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुलम के ग्रामीणों ने पिंडारी मोटर मार्ग पर लगाया सांकेतिक चक्का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुलम के ग्रामीणों ने पिंडारी मोटर मार्ग पर लगाया सांकेतिक चक्का जाम
विज्ञापन
कपकोट के दुलम में सड़क पर जाम लगाकर बैठे लोग। विज्ञप्ति
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट (बागेश्वर)। दुलम गांव में संचार और सड़क की मांग के लिए शनिवार को 11वें दिन भी ग्रामीण क्रमिक अनशन पर डटे रहे। ग्रामीणों ने पिंडारी मोटर मार्ग पर सांकेतिक चक्का जाम किया। दो सूत्री मांग जल्द पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की भी चेतावनी दी।
दुलम गांव में वर्ष 2018 में निजी कंपनी का मोबाइल टावर लग चुका है। इसके बावजूद संचार सुविधा न मिलने से लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि डिजिटलीकरण के दौर में भी गांव में नेटवर्क नहीं पकड़ता है।
मोबाइल पर बात करने के लिए ग्रामीणों को गांव से दो किमी की दूरी तय करनी पड़ती है। ग्रामीणों ने दुलम से ठांगधार तक सर्वे होने के बावजूद सड़क का निर्माण न होने पर भी नाराजगी जताई है। शनिवार को राघव कोरंगा, दीपू कोरंगा, धीरज कोरंगा, अंग्रेजी कोरंगा ने क्रमिक अनशन किया।
विज्ञापन
इधर, शनिवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ग्रामीणों ने पिंडारी मार्ग पर पूरे दिन चक्का जाम की योजना बनाई थी, हालांकि प्रशासन की अनुमति न मिलने के बाद कार्यक्रम को कुछ घंटे के लिए सांकेतिक रूप से किया।
ग्रामीणों ने कहा कि जल्द मांग पूरी नहीं हुई तो आमरण अनशन किया जाएगा। इस मौके पर हेमा देवी, लीला देवी, गीता देवी, माया देवी, देवकी देवी, रेवती देवी, महेंद्र सिंह, कुंदन सिंह, कैलाश सिंह, बंटी कोरंगा आदि रहे।