{"_id":"6314ee1756578a62106300ba","slug":"road-have-many-pothholes-due-to-heavy-rain-bageshwar-news-hld474654962","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क कटान में पैदल रास्ता ध्वस्त, जोखिम उठाकर हो रही आवाजाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क कटान में पैदल रास्ता ध्वस्त, जोखिम उठाकर हो रही आवाजाही
विज्ञापन
साथी हाथ बढ़ाना यह तस्वीर बागेश्वर जिले के कपकोट के छोया (पोथिंग) इलाके की है। यहां बारिश के दौरान
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर/कपकोट। जिले में बारिश का दौर अभी जारी है। कपकोट तहसील क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पोथिंग गांव के छोया तोक में सड़क निर्माण के दौरान पैदल रास्ता ध्वस्त होने से लोगों को जोखिम उठाकर आवाजाही करनी पड़ रही है। पांच सड़कों पर दिन में यातायात ठप रहने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
कपकोट तहसील क्षेत्र में शनिवार की रात को 50 मिमी बारिश हुई। रविवार को सुबह से आसमान बादलों से ढका था, दिन के समय हल्की धूप खिली। शाम को नगर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक झमाझम बारिश हुई। कपकोट के पोथिंग गांव के छोया तोक में पैदल रास्ता ध्वस्त होने से ग्रामीणों की दिक्कतें बढ़ गई है। पैदल रास्ता पोथिंग-भटौड़ा-शोभाकुंड सड़क निर्माण के कारण टूट गया था। बारिश के दिनों में रास्ते में भूस्खलन होने से लोगों को जान जोखिम में डालकर आवाजाही करनी पड़ रही है। इसी मार्ग से स्कूली बच्चे भी आते-जाते हैं।
वहीं, भारी बारिश से कपकोट क्षेत्र की ज्ञानधूरा-नामती, मुनार बैंड-सूपी, शामा-नौकोड़ी, सनेती, खड़लेख-भनार और लीली मोटर मार्ग पर यातायात बाधित हो गया था। हालांकि दिन भर प्रशासन की टीम सड़कों को खोलने को जुटी रहीं। शाम तक सड़कों पर आवागमन सुुचारु कर दिया गया। इधर, आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने कहा कि मौसम की चेेतावनी को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है।